UP Police Constable Bharti : पुलिस विभाग में नौकरी करने का मौका तुरंत करें आवेदन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वर्ष 2026 के लिए आबकारी सिपाही (Excise Constable) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर मानी जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां –


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को इसी अवधि के भीतर आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 रखी गई है। परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा –

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया क्या होगी _

इस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित होगी। सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों को पास करने के बाद अंतिम चयन किया जाएगा। 3

शारीरिक मानक और अन्य जरूरी शर्तें –

भर्ती के लिए शारीरिक मानक भी निर्धारित किए गए हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 167.6 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी रखी गई है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए छाती का माप भी आवश्यक है। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ जैसे परीक्षण शामिल होंगे, जिन्हें निर्धारित समय में पूरा करना होगा।

Leave a Comment