डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस (27 नवंबर 2025)

टॉपिक: भारतीय इतिहास( बौद्ध धर्म और जैन धर्म)

आज हम होम गार्ड में आने वाले बौद्ध धर्म और जैन धर्म संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानेंगे

बौद्ध धर्म और जैन धर्म भारत के दो प्राचीन धर्म हैं जिनकी जन्मस्थली मगध (वर्तमान समय का बिहार) है तथा दोनों ही धर्म आज भी फल-फूल रहे हैं। प्रायः जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर स्वामी तथा बौद्ध धर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध दोनों समकालिक माने जाते हैं।दोनों धर्मों की बहुत सी मूलभूत बातें समान हैं। दोनों की धार्मिक शब्दावली एवं नैतिक सिद्धान्त समान हैं किन्तु उन पर अलग-अलग तरह से बल दिया गया है।

जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर हुए थे पहले तीर्थंकर ऋषभदेव आदिनाथ थे और अंतिम तीर्थंकर यानी 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर थे। बौद्ध धर्म में कुल चार प्रमुख बौद्ध संगीति आयोजित की गई जो इस प्रकार हैं।

प्रथम बौद्ध संगीति 483 ईसा पूर्व स्थान राजगृह मे जिसके अध्यक्ष महाकश्यप थे यह बौद्ध संगीति अजातशत्रु के समय आयोजित की गई थी

द्वितीय बौद्ध संगीति 383 ईसा पूर्व में वैशाली में जिसके अध्यक्ष सबकामी थे यह बौद्ध संगीति कालशोक के समय आयोजित की गई थी

तृतीय बौद्ध संगीति 251 ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र में जिसके अध्यक्ष मोग्गलिपुत्त तिस्स थे यह बौद्ध संगीति अशोक के समय आयोजित की गई थी

चतुर्थ बौद्ध संगीति 72 ईस्वी में कुंडलवन (कश्मीर) में जिसके अध्यक्ष वसुमित्र थे। यह बौद्ध संगीति कनिष्क के समय आयोजित की गई थी

प्रश्न 1: लाइट ऑफ एशिया के नाम से जाना जाता है

A) गौतम बुध्द को

B) महावीर स्वामी को

C) कृष्ण को

D) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: गौतम बुद्ध को एशिया का प्रकाश स्तंभ लाइट ऑफ एशिया कहा जाता हैं।

प्रश्न 2: महात्मा गौतम बुद्ध ने किस वर्ष की अवस्था में गृह त्याग कर सत्य की खोज में निकल पड़े थे

A) 25 वर्ष

B) 29 वर्ष

C) 33 वर्ष

D) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: गौतम बुद्ध 29 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर सत्य की खोज में निकल पड़े। बिना अन्न जल ग्रहण किए आधुनिक बोध गया में निरंजना फल्गु नदी के तट पर पीपल वृक्ष के नीचे छह वर्ष की कठिन तपस्या के बाद बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी

प्रश्न 3: बौद्धिक ग्रंथ पिटको की रचना जिस भाषा में की गई थी वह है

A) पाली

B) प्राकृत

C) संस्कृत

D) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: बौद्धिक ग्रंथ त्रिपिटक की रचना पाली भाषा में की गई थी जिनके नाम सूत पिटक, विनय पिटक, अभिधम्म पिटक है।

प्रश्न 4: बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला जो थी उसका नाम है

A) महामाया

B) महाप्रजापति गौतमी

C) यशोधरा

D) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला महाप्रजापति गौतमी थी

प्रश्न 5: किस नगर में प्रथम बौद्ध संगीति सभा आयोजित की गई थी

A) जम्मू कश्मीर

B) वैशाली

C) राजगृह

D) इनमे से कोई नहीं

उत्तर: प्रथम बौद्ध संगीति 483 ईसा पूर्व स्थान राजगृह मे जिसके अध्यक्ष महाकश्यप थे यह बौद्ध संगीति अजातशत्रु के समय आयोजित की गई थी।

प्रश्न 6: महात्मा गौतम बुद्ध ने सबसे अधिक उपदेश कहां पर दिए थे

A) गांधार

B) उज्जैन

C) श्रावस्ती

D) राजगृह

उत्तर: महात्मा गौतम बुद्ध ने सबसे अधिक उपदेश उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती नामक स्थान पर दिए थे और प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया था।

प्रश्न 7: महात्मा गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना की गई थी

A) गया

B) वाराणसी

C) वैशाली

D) सारनाथ

उत्तर: महात्मा गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना बिहार के वैशाली में की गई थी।

प्रश्न 8: चतुर्थ बौद्ध संगीति सभा कनिष्क के शासनकाल में की गई थी जहां की गई थी वह नगर था

A) जम्मू कश्मीर

B) पाटलिपुत्र

C) कुंडलवन

D) वैशाली

उत्तर: चतुर्थ बौद्ध संगीति 72 ईस्वी में कुंडलवन (कश्मीर) में जिसके अध्यक्ष वसुमित्र थे। यह बौद्ध संगीति कुषाण शासक कनिष्क के समय आयोजित की गई थी।

प्रश्न 9: बुध के गृह त्याग का जो प्रतीक है।

A) पीपल

B) सांड

C) पद चिन्ह

D) घोड़ा

उत्तर: बुध के गृह त्याग का प्रतीक घोड़ा है।

प्रश्न 10: किसने अशोक के संरक्षण में पाटलिपुत्र में आयोजित तीसरी बौद्ध परिषद की अध्यक्षता की थी

A) मोग्गलिपुत्त तिस्स

B) ऋषभ देव

C) वसुमित्र

D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: तृतीय बौद्ध संगीति 251 ईसा पूर्व में पाटलिपुत्र में जिसके अध्यक्ष मोग्गलिपुत्त तिस्स थे यह बौद्ध संगीति अशोक के समय आयोजित की गई थी।

Leave a Comment