RRB Grop D Paper Leak 2025 : आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में पेपर लीक के आरोप, क्या पेपर का आयोजन दोबारा होगा?

RRB Group D Exam Paper Leak : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा एक बार फिर से विवादों के घेरे में आ गई है। बता दें कि प्रयागराज सहित देश के कई अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से पेपर लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर भी स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं और तरह- तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों के बाद अब परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

रेलव ग्रुप डी (RRB Group D) का पेपर लीक होने के आरोप –

प्रयागराज सहित देश के कुछ परीक्षा केंद्रों पर 27 और 28 नवंबर की सुबह की पाली (Shift) शुरू होने से पहले ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल कई अभ्यर्थियों ने दावा किया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र और उनके उत्तर व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे थे। इसके बाद यह आरोप लगाए जाने लगे कि पेपर लीक हुआ है।

आरोपों की नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि –

RRB ग्रुप डी का पेपर 27 और 28 नवंबर को शुरू हुए, लेकिन सुबह की पाली से ही पेपर लीक होने के आरोप लगने लगे। हालांकि खबर की संवेदनशीलता को देखते हुए यह भी जान लेना काफी जरूरी हो जाता है कि ये आरोप सही हैं या गलत हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इन आरोपों का कोई आधिकारिक सबूत नहीं मिला है। इसलिए अभी यह ऑफिशियल रूप से कह पाना सही नहीं है कि पेपर लीक हुआ है या नहीं हुआ है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) या स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पेपर लीक को लेकर कोई पुष्टि फिलहाल नहीं की है।

रेलवे ग्रुप डी रीक्षा (RRB Group D Exam) के आयोजन की तिथियां –

RRB ग्रुप डी की इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कई तिथियों में होना है। जानकारी के लिए बता दें कि यह आयोजन 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक होगा। 27 नवंबर और 28 नवंबर की परीक्षाओं का आयोजन संपन्न हो चुका है। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले ही आ गया था। ऐसे में अन्य तिथियों के लिए भी एडमिट कार्ड पेपर से 4 दिन पहले आने की संभावना है।

Leave a Comment

WordPress Emporium Gravity Forms HubSpot Addon Gravity Forms IBAN Validation Gravity Forms international phone input Gravity Forms Jetpack CRX Addon Gravity Forms Limit Dates Gravity Forms Limit Dates Gravity Forms Limit Submissions Gravity Forms Mailchimp Addon Gravity Forms Mailgun Addon Gravity Forms Multi-page Navigation