महत्वपूर्ण प्रश्न सिलेबस आधारित (01 दिसंबर 2025)

यहां दिए गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हमारे एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए गए हैं और यह ऐसे प्रश्न है जो पूरी तरह से आपके एग्जाम सिलेबस पर आधारित है और इसके साथ ही इन प्रश्नों के परीक्षा में आने की संभावना प्रबल है, इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को आप अवश्य तैयार रखें…

प्रश्न 1. किस अभिलेख में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख हुआ है?

उत्तर – गुर्जरा अभिलेख में

व्याख्या – अशोक के नाम का उल्लेख मास्की, गुर्जरा, नेत्तूर और उदेगोलम के अभिलेखों में हुआ है।

प्रश्न 2. इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था ?

उत्तर – मोहम्मद बिन तुगलक

व्याख्या – इब्न बतूता मोरक्को का निवासी था । वह मोहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत आया था ।तुगलक ने उसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था।

प्रश्न 3. महाराष्ट्र में प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर – आत्माराम पांडुरंग ने

व्याख्या – प्रार्थना समाज की स्थापना 1867 ईस्वी में मुंबई में आचार्य केशव चंद्र सेन की प्रेरणा से आत्माराम पांडुरंग ने की थी।

प्रश्न 4. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं?

उत्तर – अनुच्छेद 12 से 35 के अंतर्गत

व्याख्या – भारतीय संविधान के भाग 3 में अनुच्छेद 12 से 35 तक मौलिक अधिकारों संबंधी प्रावधानों का वर्णन किया गया है ।वर्तमान में कुल 6 मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं।

प्रश्न 5. चिल्का झील कहां स्थित है ?

उत्तर – उत्तरी सरकार तट

व्याख्या – चिल्का झील भारत के ओडिसा राज्य में महानदी के मुहाने के निकट उत्तरी सरकार तट पर स्थित है ।यह खारे पानी की लैगून झील है।

प्रश्न 6. ओजोन परत किस मंडल में अवस्थित है?

उत्तर – समताप मंडल में

व्याख्या – ओजोन परत समताप मंडल के निचले भाग में लगभग 10 से 50 किलोमीटर ऊंचाई पर पाई जाती है ,परंतु ओजोन का परत के रूप में संकेंद्रण लगभग 15 से 35 किमी तक ही है।

प्रश्न 7. मिट्टी के घड़े में किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है ?

उत्तर – वाष्पीकरण

व्याख्या – मिट्टी के घड़े की दीवारों में असंख्य सूक्ष्म छिद्र होते हैं। इन छिद्रों से पानी रिसता रहता है जिस कारण घड़े की सतहों पर हमेशा गीलापन रहता है छिद्रों से निकले पानी का वाष्पोत्सर्जन होता रहता है। अतः घड़े में वाष्पीकरण के कारण जल ठंडा रहता है।

प्रश्न 8. वायुयान के टायरों में कौन सी गैस का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर – नाइट्रोजन

व्याख्या – वायुयान के टायरों में भरने के लिए नाइट्रोजन गैस का प्रयोग किया जाता है। नाइट्रोजन गैस का दबाव कम होने के कारण टायर में विस्फोट की संभावना कम रहती है।

प्रश्न 9. यदि 18 मजदूर किसी काम को 9 दिन में कर सकते हैं तो 27 मजदूर उसे काम को कितने दिनों में करेंगे?

उत्तर – 6 दिन

व्याख्या – d2 = m1 d1 / m2
=18 * 9 / 27
=6 दिन

प्रश्न 10. एक फोटोग्राफ की ओर संकेत करते हुए एक आदमी ने कहा ,”मेरा कोई भाई या बहन नहीं है परंतु उस आदमी का पिता मेरे पिता का पुत्र है” यह फोटोग्राफ किसका है ?

उत्तर – उसका स्वयं का

व्यख्या : यह असल में उसके स्वयं का ही फोटोग्राफ है क्योंकि उसका कोई भाई और बहन नहीं है लेकिन उसे आदमी का पिता उसके पिता का पुत्र है इससे स्पष्ट होता है कि यह उसके स्वयं का ही फोटोग्राफ है।

नोट : यहां दिए गए हैं प्रश्न इस परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और हमारे एक्सपर्ट टीम ने इन प्रश्नों को तैयार करने की सलाह दी है।

Leave a Comment