डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस (11 दिसंबर 2025)

डेली प्रैक्टिस दिनांक 5 दिसंबर 2025

संविधान का अधिकांश ढांचागत हिस्सा भारत शासन अधिनियम, 1935 से लिया गया है। संविधान का दार्शनिक भाग (मौलिक अधिकार और राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत) क्रमशः अमेरिका और आयरलैंड से प्रेरित है। भारतीय संविधान के राजनीतिक भाग (संघीय सरकार का सिद्धांत और कार्यपालिका और विधायिका के संबंध) का अधिकांश हिस्सा ब्रिटेन के संविधान से लिया गया है’।
भारतीय संविधान के अनेक देशी और विदेशी स्रोत हैं, लेकिन भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव ‘भारतीय शासन अधिनियम, 1935’ का है। भारतीय संविधान के 395 अनुच्छेदों में से लगभग 250 अनुच्छेद ऐसे हैं जो 1935 ई. के अधिनियम से या तो शब्दशः ले लिये गये हैं या उनमें थोड़ा बहुत परिवर्तन के साथ लिया गया है।
भारत के संविधान के निर्माण में निम्न देशों के संविधान से सहायता ली गयी है-

1. संयुक्त राज्य अमेरिका: प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, न्यायिकपुनरावलोकन, संविधान की सर्वोच्चता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, निर्वाचित राष्ट्रपति एवं उस पर महाभियोग, उपराष्ट्रपति, उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को हटाने की विधि एवं वित्तीय आपात कानूनों का समान संरक्षण की अवधारणा।

02. ब्रिटेन: संसदात्मक शासन प्रणाली, एकल नागरिकता एवं विधि-निर्माण प्रक्रिया, विधि का शासन, संसदीय विशेषाधिकार, मंत्रिमंडल प्रणाली, परमाधिकार लेख, द्विसदनवाद और कानून के समक्ष समानता ।

3. आयरलैंड : नीति-निर्देशक सिद्धान्त, राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल की व्यवस्था, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में साहित्य, कला, विज्ञान व समाज-सेवा इत्यादि के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों का मनोनयन ।

4. आस्ट्रेलियाः प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची का प्रावधान, केन्द्र व राज्य के बीच संबंध तथा शक्तियों का विभाजन, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक, व्यापार, वाणिज्य और समागम की स्वतंत्रता ।

5. जर्मनी : आपातकाल के प्रवर्तन के दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियाँ ।

6. कनाडा: संघात्मक विशेषताएँ, अवशिष्ट शक्तियाँ केन्द्र के पास, राज्यपाल की नियुक्ति विषयक प्रक्रिया, संघ एवं राज्य के बीच शक्ति विभाजन एवं सर्वोच्च न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णयन ।

7. दक्षिण अफ्रीका: संविधान संशोधन की प्रक्रिया का प्रावधान, राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन ।

8. रूस: मौलिक कर्त्तव्यों का प्रावधान ।

9. जापान: विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया।

10. फ्रांस : गणतंत्रात्मक और प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता और बंधुता।

प्रश्न 1. भारत के संविधान निर्माताओं ने सातवीं अनूसूची में वर्णित समवर्ती सूची की अवधारणा को ग्रहण किया था-

(a) कनाडा के संविधान से

(c) इटली के संविधान से

(b) ऑस्ट्रेलिया के संविधान से

(d) दक्षिण अफ्रीका के संविधान से

उत्तर-(b)
भारत के संविधान में समवर्ती सूची को ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया है

प्रश्न 2. भारत के संविधान में ‘मौलिक अधिकार ‘ की अवधारणा गृहीत की गई है-

(a) ग्रेट ब्रिटेन के संविधान से

(b) यू.एस.ए. के संविधान से

(c) कनाडा के संविधान से

(d) ऑस्ट्रेलिया के संविधान से

उत्तर-(b)
भारत के संविधान में मौलिक अधिकार की अवधारणा संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से ली गई है।

प्रश्न 3. भारतीय संविधान में ‘राज्य के नीति निदेशक तत्वों’ की संकल्पना किस देश के संविधान पर आधारित है?

(a) फ्रांस

(b) आयरलैंड

(c) जापान

(d) यू.एस.एस.आर.

उत्तर-(b)

भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों की संकल्पना आयरलैंड के संविधान पर आधारित है। संविधान में इसे भाग 4 में अनुच्छेद 36 से अनुच्छेद 51 तक में उपबंधित किया गया है।

 

. प्रश्न 4 भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार लिया गया है-

(a) इटली के संविधान से

(b) कनाडा के संविधान से

(c) फ्रांस के संविधान से

(d) यू.एस.ए. के संविधान

उत्तर-(d)

भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) के संविधान से लिया गया है, जबकि उद्देशिका की भाषा ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ली गई है।

प्रश्न 5. भारत की संघात्मक व्यवस्था निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित है?

(a) कनाडा

(b) यूनाइटेड किंगडम

(c) संयुक्त राज्य अमेरिका

(d) आयरलैंड

उत्तर-(a)

भारत की संघात्मक व्यवस्था, भारतीय संविधान में कनाडा के संविधान से ली गई है।

Leave a Comment