डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस (12 दिसंबर 2025)

Daily practice up constable
11 December 2025

🟦 जलियाँवाला बाग हत्याकांड (1919)

जलियाँवाला बाग हत्याकांड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियाँवाला बाग में हजारों लोग वैसाखी के अवसर पर शांतिपूर्वक एकत्र हुए थे। रॉलेट एक्ट के विरोध में भी लोग वहाँ पहुँचे थे। इसी दौरान जनरल रेजिनाल्ड डायर ने बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर गोलियाँ चलाने का आदेश दे दिया। बाग में केवल एक संकरा प्रवेश द्वार था, इसलिए लोग बाहर नहीं निकल सके और सैकड़ों लोग मारे गए तथा हजारों घायल हुए। ब्रिटिश सरकार ने आधिकारिक रूप से 379 मौतें स्वीकार कीं, जबकि भारतीय आंकड़े इसे हजार से अधिक बताते हैं।

इस घटना ने पूरे देश में रोष की लहर पैदा कर दी और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा मिली। महात्मा गांधी ने इस हत्याकांड के बाद ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। जलियाँवाला बाग आज भी ब्रिटिश शासन की बर्बरता और भारतीयों के बलिदान का स्मारक बना हुआ है।

महत्वपूर्ण तथ्य

→18 मार्च, 1919 को रौलेट एक्ट पारित किया गया।

→9 अप्रैल, 1919 को पंजाब के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ. डायर के आदेश पर पंजाब के दो लोकप्रिय नेताओं डॉ. सत्यपाल एवं डॉ. सैफुद्दीन किचलू को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से जनता में रोष व्याप्त हो गया।

10 अप्रैल, 1919 को अमृतसर शहर का प्रशासन सैन्य अधिकारी बिग्रेडियर जनरल आर. डायर को सौंप दिया गया।

13 अप्रैल, 1919 को बैसाखी के दिन जलियांवाला बाग में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया जिस पर जनरल आर. डायर ने अंधाधुंध गोलियाँ चलवाई।.

→ इस हत्याकांड के विरोध में शंकरन नायर ने वायसराय की कार्यकारिणी परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

→ जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘नाइटहुड’ की उपाधि त्याग दी।

→ कांग्रेस ने भी इस हत्याकांड की जांच के लिए मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में ‘तहकीकात कमेटी’ का गठन किया।

🟧 MCQs
प्रश्न 1: जलियाँवाला बाग हत्याकांड किस वर्ष हुआ था?
A. 1915
B. 1919
C. 1920
D. 1922

उत्तर (B )

प्रश्न 2: जलियाँवाला बाग में गोलीकांड का आदेश किसने दिया?
A. लॉर्ड कर्जन
B. विलियम बेंटिंक
C. जनरल डायर
D. लान्सडाउन

उत्तर ( C )

प्रश्न 3: घटना के दिन लोग किस अवसर पर एकत्र हुए थे?
A. होली
B. दीवाली
C. वैसाखी
D. ईद

उत्तर ( C )

प्रश्न 4: जलियाँवाला बाग किस शहर में स्थित है?
A. लाहौर
B. दिल्ली
C. अमृतसर
D. पटना

उत्तर ( C )

प्रश्न 5: कौन-सा आंदोलन इस घटना से प्रभावित होकर तेज हुआ?
A. स्वदेशी आंदोलन
B. असहयोग आंदोलन
C. सविनय अवज्ञा आंदोलन
D. भारत छोड़ो आंदोलन

उत्तर ( B )

Leave a Comment

WordPress Emporium Revista – Flat Magazine WordPress Theme Revive – Medical Elementor Template Kit Revo – Multipurpose Elementor WooCommerce WordPress Theme (25+ Homepages & 5+ Mobile Layouts) Revo - Multipurpose Elementor WooCommerce WordPress Theme Revo Studio – Multipurpose WordPress Theme Revolution Lightbox Revolution Lightbox WordPress & WooCommerce Plugin Revolution Multimedia Gallery WordPress & WooCommerce Plugin Revy Import – Data Import Utility for Revy plugin Revy – WordPress booking system for repair service industries