RRB ALP Exam 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 01/2025 के तहत कुल 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट-1 (CBT-1) की आधिकारिक तारीखें जारी कर दी हैं। यह परीक्षा 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। लाखों युवा इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि रेलवे में स्थायी नौकरी का यह एक शानदार मौका है।
RRB ALP Exam : महत्वपूर्ण तिथियां और डिटेल्स
- सिटी इंटिमेशन स्लिप: 6 फरवरी 2026 से डाउनलोड शुरू
- एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से 4 दिन पहले
- आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य
- एससी/एसटी कैंडिडेट्स फ्री ट्रैवल पास भी डाउनलोड कर सकेंगे
परीक्षा पैटर्न (CBT-1)
कुल 75 MCQ प्रश्न, समय 60 मिनट
प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक नेगेटिव मार्किंग
मुख्य विषय: गणित, रीजनिंग, जनरल साइंस, करेंट अफेयर्स
तारीख बदलने की वायरल अफवाह पर साफ स्पष्टीकरण
सोशल मीडिया पर लगातार यह खबर वायरल हो रही है कि RRB ALP की परीक्षा फरवरी 2026 की जगह मार्च या अप्रैल में शिफ्ट हो सकती है। कई व्हाट्सएप ग्रुप्स और फेसबुक पेज पर लोग दावा कर रहे हैं कि “अंदर से खबर आई है”। लेकिन RRB की ऑफिशियल वेबसाइट्स (rrbapply.gov.in, rrbcdg.gov.in आदि) पर 7 जनवरी 2026 को जारी नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि परीक्षा 16-18 फरवरी 2026 को ही होगी। कोई भी बदलाव होगा तो सिर्फ आधिकारिक नोटिफिकेशन से ही आएगा। फेक न्यूज और अफवाहों से बचें, सिर्फ ऑफिशियल साइट चेक करें।
तेज़ तैयारी के लिए हमसे जुड़े –
यदि आप इस परीक्षा की तेज तैयारी करना चाहते हैं तो हमारे पास इसके लिए ढेर सारी सुविधाएं उपलब्ध है जिसमें टेस्ट सीरीज और महत्वपूर्ण प्रश्नों की एक श्रृंखला मौजूद है इससे आप तैयार करके इस परीक्षा की तैयारी को बेहद परिपक्व को कर सकते हैं और पीडीएफ में हम नोटिस भी देते हैं जो तेज तैयारी के लिए आपके लिए फायदेमंद है तो यदि आप हमारे सेवाओं को लेना चाहते हैं तो तत्काल हमसे नीचे दिए गए नंबर यह हमारे किसी भी संपर्क माध्यम से हमें संपर्क करें।