Topic 3: उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा सिलेबस के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्पेशल संबंधित जानकारी।
उत्तर प्रदेश सामान्य जानकारी
राज्य का पुनर्गठन: 1 नवंबर, 1956 को
राज्य का नाम : 1836 से उत्तर-पश्चिम प्रांत
1877 से उत्तर-पश्चिम प्रांत एवं अवध प्रांत
1902 से संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध
1937 से केवल संयुक्त प्रांत
24 जनवरी, 1950 से उत्तर प्रदेश
राज्य की राजधानी: 1836 से आगरा
1858 से प्रयागराज
1921 से लखनऊ (आंशिक)
1935 से लखनऊ (पूर्णतः)
राज्य का विभाजन: 9 नवंबर, 2000 [13 ज़िलों को मिलाकर उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) बना
राजकीय चिह्न: एक वृत्त के भीतर दो मछलियाँ व तीर कमान
राजकीय पक्षी : सारस (क्रौंच)
राजकीय पशु: बारहसिंगा
राजकीय वृक्ष : अशोक
राजकीय पुष्प: पलाश
राजकीय खेल: हॉकी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में उत्तर प्रदेश के ज़िले। 8 (मेरठ, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुज़फ्फरनगर, शामली)
राज्य का क्षेत्रफल : 2,40,928 वर्ग किमी. (भारत के क्षेत्रफल का लगभग 7.33%)
क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का भारत में स्थान: चौथा
अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार
23º52′ उ. अक्षांश से 30º24′ उ. अक्षांश और 77º05′ पू. देशांतर से 84º38′ पू. देशांतर के बीच
राज्य की लंबाई (पूर्व से पश्चिम): 650 किमी.
राज्य की चौड़ाई (उत्तर से दक्षिण): 240 किमी.
राज्य से लगा सीमावर्ती देश: नेपाल
नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के ज़िले: (7) महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत
उत्तर प्रदेश से सटे राज्यों/केंद्र शा.प्र. की संख्या: 8 राज्य (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा) और 1 कें.शा.प्र. (दिल्ली)
राजस्थान से सटे ज़िले: (2) आगरा एवं मथुरा
हरियाणा से सटे ज़िले: (6) मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, शामली, सहारनपुर
हिमाचल प्रदेश से सटा ज़िला: (1) सहारनपुर
दिल्ली से सटे ज़िले: (3) गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, बागपत
मध्य प्रदेश से सटे ज़िले: (11) आगरा, इटावा, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र
बिहार से सटे ज़िले: (7) सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज
छत्तीसगढ़ से सटा ज़िला: (1) सोनभद्र
झारखंड से सटा ज़िला: (1) सोनभद्र
उत्तराखंड से सटे ज़िले: (7) सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बिज़नौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत
राज्य का सबसे पूर्वी ज़िला: बलिया
राज्य का सबसे पश्चिमी ज़िला: शामली
राज्य का सबसे उत्तरी ज़िला: सहारनपुर
राज्य का सबसे दक्षिणी ज़िला: सोनभद्र
सर्वाधिक 4 राज्यों को स्पर्श करने वाला ज़िला: सोनभद्र (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार)
प्रदेश में कुल कृषि जलवायु क्षेत्र : 9
प्रदेश में कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्र: 4
मृदा समूह क्षेत्र : 8
राज्य का सर्वाधिक वर्षा वाला ज़िला : गोरखपुर
राज्य का सबसे कम वर्षा वाला ज़िला : मथुरा
उ.प्र. के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला राज्य : मध्य प्रदेश
उत्तर.प्र. के साथ न्यूनतम सीमा साझा करने वाला राज्य : हिमाचल प्रदेश
उ.प्र. का सर्वाधिक औसत तापमान वाला क्षेत्र : बुंदेलखंड क्षेत्र
उ.प्र. के ऐसे मुख्यमंत्री, जिन्हें भारत के प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ : चौधरी चरण सिंह और विश्वनाथ प्रताप सिंह
उ.प्र. के ऐसे विधानसभा अध्यक्ष, जो मुख्यमंत्री भी बने : श्री बाबू बनारसी दास एवं श्रीपति मिश्र
प्रदेश में प्रथम बार राष्ट्रपति शासन : 25 फरवरी, 1968 से 26 फरवरी, 1969 तक
राज्य में अभी तक राष्ट्रपति शासन लगा : 10 बार
राज्य विधानमंडल : द्विसदनात्मक
सर्वाधिक बार विधानसभा अध्यक्ष : श्री आत्माराम गोविंद खरे एवं केशरी नाथ त्रिपाठी (3-3 बार)
विधानसभा सदस्यों की संख्या : 403
विधानपरिषद सदस्यों की संख्या : 100
लोकसभा सदस्यों की संख्या : 80
राज्यसभा सदस्यों की संख्या : 31
राज्य विधानसभा का प्रथम गठन : संयुक्त प्रांत (1937), उत्तर प्रदेश (1952)
उत्तर प्रदेश जनगणना-2011
उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या : 19,98,12,341
राज्य की कुल जनसंख्या में पुरुषों का प्रतिशत :29%
महिलाओं का प्रतिशत :71%
राज्य की कुल ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत :73%
राज्य की कुल नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत :27%
उत्तर प्रदेश में देश की कुल जनसंख्या के51% लोग रहते हैं, लेकिन क्षेत्रफल में देश के कुल क्षेत्रफल का मात्र 7.33% है।
सर्वाधिक जनसंख्या वाले ज़िलेः (1) प्रयागराज, (2) मुरादाबाद, (3) गाज़ियाबाद, (4) आज़मगढ़ (5) लखनऊ
न्यूनतम जनसंख्या वाले ज़िले : (1) महोबा, (2) चित्रकूट, (3) हमीरपुर (4) श्रावस्ती (5) ललितपुर
जनसंख्या घनत्व
उत्तर प्रदेश का औसत जनघनत्व : 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
2001-11 के दौरान जनघनत्व में वृद्धि : 139 व्यक्ति प्रति वर्गकिमी.
सर्वाधिक जनघनत्व वाले ज़िले (घटते क्रम में) : (1) गाज़ियाबाद, (2) वाराणसी, (3) लखनऊ (4) संत रविदास नगर (भदोही) (5) कानपुरनगर
न्यूनतम जनघनत्व वाले ज़िले (बढ़ते क्रम में) : (1) ललितपुर, (2) सोनभद्र, (3) हमीरपुर (4) महोबा (5) चित्रकूट
साक्षरता दर
उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर (2011 की जनगणना के अनुसार) :7% (पुरुष साक्षरता 77.3%, महिला साक्षरता 57.2%)
2001-11 के दौरान औसत साक्षरता दर में वृद्धि :36%
पुरुष एवं महिला की साक्षरता दर में अंतर :10%
सर्वाधिक साक्षरता वाले ज़िले : (1) गौतमबुद्ध नगर, (2) कानपुर नगर, (3) औरैया (4) इटावा (5) गाज़ियाबाद
सबसे कम साक्षरता वाले ज़िले (न्यूनतम पुरुष साक्षरता का भी यही क्रम है): (1) श्रावस्ती, (2) बहराइच, (3) बलरामपुर (4) बदायूँ (5) रामपुर