यूपी होम गार्ड भर्ती: महत्वपूर्ण प्रश्न सिलेबस आधारित

यूपी होम गार्ड भर्ती सिलेबस के अंतर्गत Topic 4: देश, राजधानी और मुद्राएं। 

प्रश्न 1: कोपेनहेगन निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी है?

A. न्यूज़ीलैंड

B. फिनलैंड

C. डेनमार्क

D. नॉर्वे

उत्तर: C

व्याख्या: कोपेनहेगन डेनमार्क की राजधानी है। डेनमार्क को ‘हवाओं का देश’ कहा जाता है क्योंकि विश्व में पवन ऊर्जा का अनुपात सबसे अधिक यहीं है।इसमें विश्व में पवन ऊर्जा का अनुपात सबसे अधिक है।

प्रश्न 2: लिस्बन’ किस देश की राजधानी है?

A. स्पेन

B. ऑस्ट्रिया

C. पुर्तगाल

D. डेनमार्क

उत्तर: C

व्याख्या: पुर्तगाल इबेरियन प्रायद्वीप का सबसे पुराना देश है और यह सबसे पुराने यूरोपीय राष्ट्रों में से एक है। इसकी राजधानी लिस्बन है। पुर्तगाल की मुद्रा यूरो है।दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माने जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल से हैं।

प्रश्न 3: नेपाल की आधिकारिक मुद्रा को _____ कहा जाता है।

A. नेपाली टका

B. लोटी

C. बिर्र

D. नेपाली रुपया।

उत्तर: D

व्याख्या: काठमांडू, नेपाल की राष्ट्रीय राजधानी है।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से थाईलैंड की मुद्रा कौन-सी है?

A. रुपया

B. रिंगित

C. बहत

D. युआन

उत्तर: C

व्याख्या: थाईलैंड की मुद्रा थाई बहत है। चीन की मुद्रा युआन है। मलेशिया की मुद्रा रिंगित है। भारत की मुद्रा रुपया है।

प्रश्न 5: निम्नलिखित में से कौन सी कंबोडिया की राजधानी है?

A. निकोसिया

B. हनोई

C. नोम पेन्ह

D. दिली

उत्तर: C

व्याख्या: नोम पेन्ह कंबोडिया की राजधानी है।निकोसिया साइप्रस की राजधानी है। हनोई वियतनाम की राजधानी है। तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली है।

प्रश्न 6: बेलारूस की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?

A. बाकू

B. मिन्स्क

C. मोरोनी

D. ब्रुसेल्स

उत्तर: B

व्याख्या: मिन्स्क बेलारूस की राजधानी है। बेलारूस मुद्रा- बेलारूसी रूबल।

प्रश्न 7: वियना _______ की राष्ट्रीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।

A. ऑस्ट्रिया

B. रूस

C. स्पेन

D. सीरिया

उत्तर: A

व्याख्या: वियना, ऑस्ट्रिया की राष्ट्रीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। वियना ऑस्ट्रिया में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ऑस्ट्रिया की आधिकारिक भाषा जर्मन है। डेन्यूब नदी ऑस्ट्रिया की सबसे लंबी नदी है जो लिंज़, क्रेम्स और वियना शहरों से होकर बहती है।

प्रश्न 8: नाएप्यीडॉ निम्नलिखित में से किस भारतीय सीमावर्ती देश की राजधानी है?

A. भूटान

B. नेपाल

C. अफ़ग़ानिस्तान

D. म्यांमार

उत्तर: D

व्याख्या: यह दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है।नाएप्यीडॉ म्यांमार की राजधानी है। यह चीन, भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड और लाओस के साथ एक सीमा साझा करता है।

प्रश्न 9: कजाकिस्तान की राजधनी का नाम बदलकर ________कर दिया गया।

A. कारागांडा

B. अकताऊ

C. नूरसुल्तान

D. बाईकोनुर

उत्तर: C

प्रश्न 10: निम्नलिखित में से कौन-सी यूरोपीय संघ की आधिकारिक मुद्रा है?

A. येन

B. डॉलर

C. यूरो

D. पाउंड

उत्तर: C

व्याख्या: यूरोप की आधिकारिक मुद्रा यूरो है। येन जापान की आधिकारिक मुद्रा है। डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक मुद्रा है।

Leave a Comment

WordPress Emporium Winwood – Sports & Outdoor WordPress Theme Wiragen - Creative Agency Elementor Pro Template Kit Wiras – Covid-19 Health Elementor Template Kit Wire School – Online Education Elementor Template Kit Wise Church | Multi-Purpose Online Ministry WordPress Theme WiTalk – Event & Conference WordPress Theme Wixi – Personal Portfolio WordPress Theme Wizard – WordPress Affiliate Marketing Plugin for Niche Review Websites Woffice - Intranet, Extranet & Project Management WordPress Theme Woki – Creative Agency Elementor Template Kit