यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा : डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस (18 जनवरी 2026)

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा सिलेबस के अनुसार डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित दिए गए हैं। 

प्रश्न 1: जनवरी 2026 में भारत किस सड़क निर्माण सामग्री का वाणिज्यिक उत्पादन करने वाला विश्व का पहला देश बना?

A) Polymer-modified asphalt / पॉलिमर संशोधित डामर

B) Bio-bitumen / बायो-बिटुमेन

C) Fly ash cement / फ्लाई ऐश सीमेंट

D) Glassphalt / ग्लास्फाल्ट

उत्तर: B

व्याख्या: 7 जनवरी 2026 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि भारत सड़क निर्माण के लिए बायो-बिटुमेन का वाणिज्यिक उत्पादन करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।

प्रश्न 2: भारतीय रेलवे विश्व का सबसे बड़ा विद्युतीकृत रेल नेटवर्क बन गया है, उसने किन देशों को पीछे छोड़ा है?

A. USA and UK / अमेरिका और ब्रिटेन

B. China and Russia / चीन और रूस

C. Japan and Germany / जापान और जर्मनी

D. France and Italy / फ्रांस और इटली

उत्तर: B

व्याख्या: भारतीय रेलवे 2025 में विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे करने के साथ विश्व का सबसे बड़ा विद्युतीकृत रेल नेटवर्क बन गया है। भारत का लगभग पूरा 70,000 रूट किलोमीटर ब्रॉड गेज नेटवर्क अब बिजली से संचालित है।

प्रश्न 3: न्यू इंडिया व कॉमनवील नामक समाचार पत्र किसके द्वारा शुरू किये गए?

[A] मदन मोहन मालवीय

[B] एस. सुब्रमण्यम अय्यर

[C] एनी बेसंट

[D] लाला लाजपत राय

उत्तर: C

व्याख्या: एनी बेसंट ने जनवरी, 1914 में कॉमनवील नामक समाचार पत्र की स्थापना की, जून 1914 में उन्होंने न्यू इंडिया समाचार पत्र शुरू किया।

प्रश्न 4: गलत कथन को चुनिए :

[A] कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लाहौर अधिवेशन में पारित किया था

[B] गोपाल कृष्ण गोखले सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी के सदस्य थे

[C] चटगांव शस्त्रागार काण्ड सूर्य सेन द्वारा आयोजित किया गया था

[D] उपरोक्त सभी सही हैं

उत्तर: D

व्याख्या: कांग्रेस ने 19 दिसम्बर, 1929 को लाहौर में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया था। सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना गोपाल कृष्ण गोखले ने 12 जून, 1905 को की थी। चटगाँव शस्त्रागार काण्ड 18 अप्रैल, 1930 को हुआ था।

प्रश्न 5: भारत सरकार अधिनियम, 1935 के तहत कांग्रेस ने चुनाव कब लड़ा?

[A] 1936

[B] 1937

[C] 1938

[D] 1939

उत्तर: B

व्याख्या: 1937 में हुए प्रांतीय चुनावों में कांग्रेस की सरकार 8 राज्यों में बनी, जबकि मुस्लिम लीग किसी भी राज्य में सरकार बनाने में असफल रही। अंग्रेजों द्वारा भारत की सहमती के बिना, भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल किये जाने के विरोध स्वरुप कांग्रेस के सरकार ने अक्टूबर- नवम्बर, 1939 में त्यागपत्र दे दिया।

प्रश्न 6: निम्नलिखित में किसके आगमन पर भारत में हड़ताल की गयी थी?

[A] प्रिंस ऑफ़ वेल्स

[B] एलिज़ाबेथ द्वितीय

[C] एडवर्ड अष्ट

[D] साइमन कमीशन

उत्तर: A

व्याख्या: 1921 में प्रिंस ऑफ़ वेल्स भारत यात्रा पर आये  थे, कांग्रेस ने उनकी यात्रा का बहिष्कार करने का फैसला किया था। बॉम्बे में उनके आगमन पर प्रदर्शन व हड़ताल की गयी, यह प्रदर्शन अहिंसक था।

प्रश्न 7: भारत की स्थलीय सीमा लगभग 15,200 किलोमीटर है, भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ है?

[A] बांग्लादेश

[B] पाकिस्तान

[C] चीन

[D] नेपाल

उत्तर: A

व्याख्या: भारत के स्थलीय सीमा बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान और अफ़ग़ानिस्तान से लगती है। बांग्लादेश के साथ भारत के कुल स्थलीय सीमा 4,096 किलोमीटर है। जबकि पाकिस्तान के साथ भारत की स्थलीय सीमा 3,323 किलोमीटर और नेपाल के साथ 1,751 किलोमीटर है।

प्रश्न 8: एशिया का पहला निर्यात प्रसंस्करण जोन 1965 में किस स्थान पर स्थापित किया गया?

[A] सूरत

[B] कोचीन

[C] कांडला

[D] चेन्नई

उत्तर: C

व्याख्या: कांडला भारत के पहला निर्यात प्रसंस्करण जोन है, यह इसकी स्थापना 1965 में की गयी थी। यह 310 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितनी अनुसूचियां हैं ?

A. 14

B. 12

C. 10

D. 8

उत्तर: B

प्रश्न 10: पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव कब पेश किया था?

A. 14 नवंबर 1946 को

B. 13 दिसंबर 1946 को

C. 15 अगस्त 1947 को

D. 26 नवंबर 1946 को

उत्तर: B. 13 दिसंबर 1946 को

व्याख्या: 13 दिसंबर 1946 को, जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया।इस संकल्प ने संविधान निर्माताओं की आकांक्षाओं और मूल्यों को स्थापित किया।

Leave a Comment

WordPress Emporium Idonte – Charity NonProfit WordPress Theme If-So Dynamic Content Pro Ignavo – Auto Parts WooCommerce Theme iGUE – Podcaster Elementor Template Kit Ijin – Legal Business & Tax Consultant Services Elementor Template Kit Ika – Portfolio im Event – Event & Conference WordPress Theme Image Accordion for Elementor Image Caption Hover Effects Image Comparison – Before and After slider for WooCommerce