UP Police Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी (कांस्टेबल) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। 3 फरवरी 2026 को जारी एक आधिकारिक सूचना/विज्ञप्ति (संख्या: पीआरपीबी-बी (आरक्षी पीएसी एवं अन्य संवर्ग) 07/2025) के अनुसार, लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
यह भर्ती कुल 32,679 पदों के लिए है, जिसमें कांस्टेबल सिविल पुलिस, पीएसी, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, महिला बटालियन, माउंटेड पुलिस, जेल वार्डर (पुरुष एवं महिला) आदि शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक चली थी, और अब उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
लिखित परीक्षा की तिथियां और विवरण
लिखित परीक्षा तीन दिनों में आयोजित की जाएगी, और प्रत्येक दिन दो पालियों (शिफ्ट्स) में होगी:
– 8 जून 2026 (सोमवार)
– 9 जून 2026 (मंगलवार)
– 10 जून 2026 (बुधवार)
परीक्षा का क्या होगा मोड़
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित या OMR आधारित होगी, जिसमें कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जो 300 अंकों के होंगे। समय अवधि 2 घंटे होगी। विषयों में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि/बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए उम्मीदवार बिना डर के सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं।
यह सूचना उन सभी अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने पहले ही आवेदन कर लिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्देश, एडमिट कार्ड, सिलेबस अपडेट और अन्य जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगी। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि कोई अलग से एसएमएस या अन्य माध्यम से सूचना नहीं दी जाएगी।
महत्वपूर्ण सलाह
– एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ समय पहले वेबसाइट पर जारी होगा, जिसे उम्मीदवार स्वयं डाउनलोड कर सकेंगे।
– परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य डिटेल्स एडमिट कार्ड पर होंगी।
– तैयारी के लिए पिछले वर्षों के पेपर, सिलेबस और मॉक टेस्ट पर फोकस करें।
– शारीरिक परीक्षा (PST/PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट जैसे अगले चरणों के लिए भी फिटनेस बनाए रखें।