UP TET 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कुछ महत्वपूर्ण अपडेट उम्मीदवारों के लिए आ रही है जो मुख्य रूप से परीक्षा के आयोजन के संदर्भ में है। ExamRoom टीम ने इस खबर पर गहन रिसर्च किया है और आज (23 दिसंबर 2025) की ताजा जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नए अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की पहली बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया।
बैठक में क्या हुआ?
ExamRoom टीम को मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि परीक्षा तिथियां घोषित करने से पहले अन्य भर्ती एजेंसियों के कैलेंडर का पूरा विश्लेषण किया जाएगा। इससे परीक्षाएं एक-दूसरे से क्लैश नहीं करेंगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी।
UP TET पुरानी तिथियां और अब क्या?
पहले यूपी टीईटी 29 और 30 जनवरी 2026 को प्रस्तावित थी (कुछ जगहों पर 28-29 जनवरी का भी जिक्र)। ExamRoom टीम के मुताबिक, अब यह परीक्षा अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। इससे करीब 15 लाख अभ्यर्थी प्रभावित होंगे, जो प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे।
हालांकि थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन ExamRoom टीम को लगता है कि यह कदम लंबे समय में परीक्षा की विश्वसनीयता और निष्पक्षता को मजबूत करेगा। हालांकि उम्मीदवार अभी भी एक इंतज़ार का सहारा रख सकते हैं क्यों कि सरकार इसपर बड़े फैसले लेने को उत्सुक है।
आगे की क्या योजना?
ExamRoom टीम को प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयोग जल्द ही नया परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। साथ ही पारदर्शिता के लिए इंटरनल विजिलेंस सिस्टम शुरू होगा और विजिलेंस अधिकारी की नियुक्ति भी जल्द होगी।
ExamRoom टीम ने ABP Live, Swadesh News जैसे विश्वसनीय स्रोतों से क्रॉस-वेरिफिकेशन किया है कि नई डेट्स कैलेंडर आने के बाद ही क्लियर होंगी। अभ्यर्थियों से अपील है कि आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
तैयारी का सुझाव ExamRoom टीम से
यह अतिरिक्त समय आपके लिए गोल्डन चांस है। ExamRoom टीम के मुताबिक, सिलेबस की डीप रिवीजन करें, पिछले पेपर्स सॉल्व करें और रोज मॉक टेस्ट दें। टीईटी क्लियर करना यूपी में सरकारी टीचर बनने की पहली और जरूरी सीढ़ी है। परीक्षा की तैयारी के लिए आप हमारी मेम्बराशिप भी ले सकते हैं।