प्रश्न 2 : सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत किस घटना के साथ मानी जाती है?
उत्तर: सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत दांडी मार्च से मानी जाती है। महात्मा गांधी ने 1930 में नमक कानून तोड़कर इस आंदोलन की शुरुआत की। यह ब्रिटिश शासन के अन्यायपूर्ण कानूनों के विरुद्ध था। इस आंदोलन ने ग्रामीण भारत को स्वतंत्रता संघर्ष से जोड़ा।