डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस (20 नवंबर 2025)

टॉपिक : भारतीय संविधान के अनुच्छेद, मौलिक अधिकार, संविधान संशोधन

यहाँ हम होमगार्ड परीक्षा में आने वाले भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करेंगे इसके साथ ही आपको एक टॉपिक आधारित विवरण भी दे रहे जिससे आपको एग्जाम की बेहतर जानकारी होगी…

व्यख्या और विवरण :

अनुच्छेद (Article) क्या है?

संविधान की हर छोटी-छोटी बात को एक नंबर दिया गया है, उसी नंबर वाले खंड को “अनुच्छेद” कहते हैं।-

अनुच्छेद 14 = कानून के सामने सब बराबर
– अनुच्छेद 21 = जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
– अनुच्छेद 356 = राष्ट्रपति शासन
– अनुच्छेद 368 = संविधान कैसे बदलेगा

मूल संविधान में 395 अनुच्छेद थे, अब संशोधनों के बाद लगभग 470 हैं।

संविधान संशोधन क्या है?

संविधान को जब जरूरत पड़ती है तो संसद उसे बदल सकती है, इस बदलाव की प्रक्रिया को “संविधान संशोधन” कहते हैं।

इसे अनुच्छेद 368 में लिखा गया है।
– सामान्य कानून साधारण बहुमत से बनता है।
– संविधान बदलने के लिए विशेष बहुमत चाहिए (दोनों सदनों में 50%+ उपस्थित सदस्यों का समर्थन + कुल सदस्यों का 2/3 बहुमत)।
कुछ खास मामलों में आधे राज्यों की भी सहमति चाहिए।

अब तक (नवंबर 2025) कुल 106 संशोधन हो चुके हैं।

मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) क्या हैं?

ये वो 6 खास अधिकार हैं जो हर भारतीय नागरिक को मिले हुए हैं और इन्हें कोई भी सरकार आसानी से छीन नहीं सकती। ये भाग-3 (अनुच्छेद 12 से 35) में लिखे हैं।

छह मौलिक अधिकार इस प्रकार हैं:

1. समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18)
→ सब कानून के सामने बराबर, जाति-धर्म-लिंग से भेदभाव नहीं।

2. स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22)
→ बोलने की आजादी, घूमने की आजादी, नौकरी करने की आजादी आदि।
→ अनुच्छेद 21 सबसे महत्वपूर्ण है – जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता।

3. शोषण के खिलाफ अधिकार (अनुच्छेद 23-24)
→ बेगार, मानव तस्करी, 14 साल से कम उम्र के बच्चे से फैक्ट्री में काम नहीं कराना।

4. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28)
→ कोई भी धर्म मानो, प्रचार करो, पूजा करो।

5. संस्कृति और शिक्षा का अधिकार (अनुच्छेद 29-30)
→ अल्पसंख्यक अपनी भाषा-लिपि-संस्कृति बचा सकते हैं, अपने स्कूल खोल सकते हैं।

6. संवैधानिक उपचार का अधिकार (अनुच्छेद 32)
→ अगर कोई मौलिक अधिकार छीना जाए तो सीधे सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जा सकते हो।
डॉ. अम्बेडकर ने इसे “संविधान का हृदय और आत्मा” कहा।

नोट: पहले 7 मौलिक अधिकार थे। संपत्ति का अधिकार (अनुच्छेद 31) 44वें संशोधन (1978) में हटा दिया गया, अब वो सिर्फ कानूनी अधिकार है (अनुच्छेद 300A)।

संक्षेप में एक लाइन में याद करने योग्य बातें
– अनुच्छेद = संविधान के नंबर वाले नियम
– संविधान संशोधन = संविधान को बदलने की प्रक्रिया (अनुच्छेद 368)

– मौलिक अधिकार = नागरिकों के 6 खास अधिकार (अनुच्छेद 12-35), जिनकी रक्षा कोर्ट करता है
– सबसे महत्वपूर्ण अनुच्छेद = 14, 19, 21, 32, 356, 368

प्रश्न 1: भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?

उत्तर: भारतीय संविधान पूर्ण रूप से 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। हालांकि संविधान के कुछ अनुच्छेदों को 26 नवंबर 1949 को लागू कर दिया गया था।

प्रश्न 2: भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार किस अनुच्छेद में शामिल हैं?

उत्तर: मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 12-35) में शामिल हैं। भाग 3 के अंतर्गत 6 प्रकार के मौलिक अधिकार प्रदान किए गए है। 

प्रश्न 3: मौलिक अधिकार का वर्णन भारतीय संविधान के किस भाग में है?

उत्तर: भारतीय संविधान के भाग III में मौलिक अधिकार वर्णित हैं, जो नागरिकों को प्रदान किए गए मूलभूत अधिकार हैं। ये अधिकार नागरिकों की स्वतंत्रता और समानता की गारंटी देते हैं।

प्रश्न 4: मौलिक अधिकार कितने प्रकार प्रदान किए गए हैं?

उत्तर: मौलिक अधिकार कुल 6 प्रकार प्रदान किए गए है मूल संविधान में 7 प्रकार के मौलिक अधिकार प्रदान किए गए थे। 44 वे संविधान संशोधन के द्वारा संपत्ति के अधिकार को अनुच्छेद 300 A में कर दिया गया है।

प्रश्न 5: समानता का अधिकार किस अनुच्छेद में प्रदान किया गया है?

उत्तर : (अनुच्छेद 14-18) यह अधिकार सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है, चाहे वे किसी भी जाति, धर्म, लिंग या क्षेत्र से हों।

प्रश्न 6: स्वतन्त्रता का अधिकार किस अनुच्छेद में प्रदान किया गया हैं?

उत्तर: स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22) के अंतर्गत दिया गया है यह अधिकार नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण सभा करने की स्वतंत्रता, और जीवन की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है।

प्रश्न 7: धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद के अंतर्गत प्रदान किया गया है?

उत्तर: धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनु 25 से 28) में दिया गया है यह अधिकार नागरिकों को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता प्रदान करता है।

प्रश्न 8: भारतीय संविधान में संशोधन कैसे किया जा सकता है?

उत्तर: भारतीय संविधान में संशोधन करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है, या संसद के दोनों सदनों में साधारण बहुमत और राज्य विधानसभाओं के आधे से अधिक सदनों की मंजूरी की आवश्यकता होती हैं

प्रश्न 9: भारतीय संविधान में पहला संशोधन कब किया गया था?

उत्तर: भारतीय संविधान लागू होने के बाद अब तक 106 संशोधन किए जा चुके हैं पहला संशोधन 1951 में किया गया था जिसके द्वारा भाग 9 जोड़ा गया था।

प्रश्न 10: किस संविधान संशोधन को मिनी संविधान कहा जाता हैं?

उत्तर: 42 संविधान संशोधन 1976 को मिनी संविधान कहा जाता हैं।

Leave a Comment