केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया गया है लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी का विज्ञापन आज जारी कर दिया गया हैं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
सीटेट विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि: 24 अक्टूबर 2025
सीटेट आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 24 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 25 नवंबर 2025
सीटेट परीक्षा तिथि : 08 फरवरी 2026
कितने शहरों में आयोजित होगी CTET परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE द्वारा लंबे इंतजार के बाद अब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी का विज्ञापन जारी किया गया हैं। 08 फरवरी दिन रविवार को 132 शहरों में CTET परीक्षा आयोजित होगी
फरवरी में आयोजित होगी CTET परीक्षा
अगले वर्ष फरवरी 2026 माह में CTET परीक्षा आयोजित होगी जिसके लिए सारी तैयारियां की जा रही है। सीटेट स्तर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है अब सिर्फ बीएड और बीटीसी अभ्यर्थियों को ही आवेदन का मौका दिया जाएगा जिसके लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार सीटेट जनवरी सेशन का विज्ञापन जारी होने से पहले NCTE द्वारा कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे है।
सीटेट विस्तृत नोटिफिकेशन हुआ जारी
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी के विज्ञापन का लाखों उम्मीदवारों को इंतजार था। इससे पहले सूचना मिली थी कि CTET परीक्षा चार स्तर पर बाल वाटिका, दूसरे स्तर पर प्राथमिक वर्ग, तीसरे स्तर पर माध्यमिक वर्ग कक्षा 6 से 8 तक की और चौथे स्तर पर कक्षा 9 से 12 तक अध्यापक बनने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। बीएड और बीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है आवेदन के लिए पात्र होंगे।
कितने स्तर पर लिए जायेंगे CTET आवेदन
प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग के लिए ही CTET परीक्षा आयोजित होगी लाखों बीएड, BTC अभ्यर्थी CTET JULY परीक्षा आयोजित होने की उम्मीद में थे क्योंकि BPSC TRE 4 परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जानी है। चौथे चरण शिक्षक भर्ती के तहत 27 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जानी है।
CTET परीक्षा कब होगी आयोजित
केंद्रीय शिक्षक पात्रता CTET परीक्षा के तारीखों का ऐलान हो गया है इस बार 08 फरवरी को सीटीईटी परीक्षा आयोजित किए जाने की तैयारी है साथ ही 25 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरु हो जाएगा। यह परीक्षा हर बार की तरह दो ही स्तर प्राथमिक वर्ग कक्षा 1 से 5 और माध्यमिक वर्ग कक्षा 6 से 8 तक के लिए आयोजित की जाएगी।