CTET Notification 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया के संदर्भ में कुछ अपडेट स्पष्ट हो रही है जो निश्चित रूप से उम्मीदवार के तौर पर आपके लिए जानना आवश्यक हो सकता है। CBSE ने फरवरी 2026 के CTET परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शीघ्र शुरू करने की संभावना जताई है। CTET परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक शिक्षकों के लिए पात्रता तय की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर शुरू होगी, जहां उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
CTET 2026 पंजीकरण को लेकर जानकारी –
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को पहला पंजीकरण करना होगा, जिसमें नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा, जिसमें डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन फार्म की अंतिम पुष्टि के बाद ही सबमिशन माना जाएगा और बाद में सुधार की संभावना सीमित होगी।
एग्जाम (CTET) पैटर्न को लेकर शंका और जानकारी –
CTET परीक्षा दो पेपरों में होती है – पेपर 1 प्राथमिक कक्षाओं के लिए और पेपर 2 उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए। पात्रता में न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और डिग्री या एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा होना आवश्यक है। परीक्षा देश भर के 132 केन्द्रों पर ऑफलाइन माध्यम से होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक सूचना पत्र (notification) के जारी होने के बाद पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर आवेदन करें। यह परीक्षा CBSE से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।
कब होगा पंजीकरण (CTET Registration) शुरू –
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटेट एग्जाम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कब शुरू होगा इसके संदर्भ में एक संभावना व्यक्त कर रहा है जिसके आधार पर जल्द ही यह शुरू होगा हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर के पहले सप्ताह में या नवंबर महीने के अंत तक शुरू हो सकती है वरना की यह विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है और उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मैं हिस्सा लेना चाहते हैं वह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें।