राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 23 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह खबर उन छात्रों के लिए राहत लेकर आई है जो अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए थे या कोई तकनीकी समस्या का सामना कर रहे थे। परीक्षा मार्च 2026 में होने वाली है।
पंजीकरण की नई तिथियां –
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बताया है कि CUET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 23 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 है। आवेदन सुधार विंडो 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक खुली रहेगी। पहले यह तिथि 20 जनवरी थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे फिर से बढ़ाया गया है। यह दूसरी बार एक्सटेंशन है, क्योंकि शुरुआत में अंतिम तिथि 14 जनवरी थी।
आवेदन कैसे करें –
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है: पहले होमपेज पर CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें और सबमिट करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण, विषय चयन आदि भरें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें। अंत में ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर प्रिंट लें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी –
CUET PG 2026 में 157 विषयों के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा भारत में 292 शहरों और विदेशों में 16 शहरों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें 75 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी में द्विभाषी होंगे, सिवाय भाषा पेपर, एमटेक/उच्च विज्ञान और आचार्य पेपर (हिंदू स्टडीज, बौद्ध स्टडीज और इंडियन नॉलेज सिस्टम को छोड़कर) के। आवेदन शुल्क श्रेणी और पेपरों की संख्या के अनुसार अलग-अलग है।