RRB Group D Exam Pattern and Syllabus : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एग्जाम (आरआरबी) ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन होना है। परीक्षा के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में अगर आप कम समय में तैयारी करके परीक्षा में ज्यादा नंबर लाना चाहते हैं तो आज हम आपको इसका एक सरल और सटीक तरीका बताएंगे। यह तरीका आपको रेलवे में ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में अधिक नंबर दिलवा सकता है।
कैसा है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न? (Know RRB Group D Exam Pattern)
RRB ग्रुप D की परीक्षा इस बार भी पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी। यहां हम आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या से लेकर परीक्षा के कुल अंकों और नेगेटिव मार्किंग की जानकारी देंगे।
1.परीक्षा का प्रकार (Exam Type) – कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
2.प्रश्नों की संख्या – 100 प्रश्न
3.कुल अंक – 100 अंक
4.परीक्षा की अवधि – 90 मिनट (1.5 घंटा)
5.नेगेटिव मार्किंग (Negetive Marking) – प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
परीक्षा का सिलेबस और विषय के अनुसार अंक (Exam Syllabus and Subject Wise)
CBT के तहत होने वाली रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 प्रश्नों होंगे और उसको चार मुख्य खंडों में बांटा गया है। बता दें कि सभी प्रश्नों के सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा।
1.सामान्य विज्ञान (General Science – GS) – 25 प्रश्न
2.गणित (Mathematics) – 25 अंक
3.सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning – GI & R) – 30 अंक
4.सामान्य जागरूकता और समसामयिकी (General Awareness & Current Affairs – GA & CA) – 20 अंक
किन विषयों पर करें सबसे ज्यादा फोकस? (Which subjects should you focus on the most?)
RRB ग्रुप D परीक्षा में अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो प्रमुख विषयों पर फोकस करना होगा। जहां सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति के साथ ही सामान्य विज्ञान भी प्रमुख है। बता दें कि अगर आप इन दो विषयों पर फोकस करते हैं तो आप आसानी से 55 नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning – 30 अंक)
RRB ग्रुप डी में यह खंड कुल 30 अंकों का होगा, जो कि परीक्षा का सबसे बड़ा भाग है। यानी कि स्टूडेंट्स के लिए यह सबसे अच्छा और बड़ा स्कोरिंग सब्जेक्ट है। इससे आप अच्छी मेरिट प्राप्त कर सकते हैं।
यहां करें सबसे ज्यादा फोकस- इस विषय में आपको सबसे ज्यादा एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, वेन आरेख, सिलोजिज्म, डेटा इंटरप्रिटेशन, और नॉन-वर्बल रीजनिंग में फोकस करना होगा।
सामान्य विज्ञान (General Science – 25 अंक)
उम्मीदवारों के लिए दूसरा सबसे ज्यादा स्कोरिंग वाला और आसान विषय सामान्य विज्ञान यानी GS हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि यह काफी महत्वपूर्ण खंड है, क्योंकि यह कुल 25 अंक का है। थोड़ी सी मेहनत से आप यहां से नंबर खींच सकते हैं।
यहां करें सबसे ज्यादा फोकस – इसके लिए आपको कक्षा 10वीं (CBSE/NCERT) लेवल तक की भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) पर अधिक ध्यान देना होगा। इस पेपर में सबसे ज्यादा व्यावहारिक अनुप्रयोगों से प्रश्न पूछे जाते हैं।