महत्वपूर्ण प्रश्न सिलेबस आधारित (30 नवंबर 2025)

यहां दिए गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हमारे एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए गए हैं और यह ऐसे प्रश्न है जो पूरी तरह से आपके एग्जाम सिलेबस पर आधारित है और इसके साथ ही इन प्रश्नों के परीक्षा में आने की संभावना प्रबल है, इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को आप अवश्य तैयार रखें…

प्रश्न 1. किलो वाट घंटा एक इकाई है?

उत्तर – विद्युत ऊर्जा का

व्याख्या – किलोवाट घंटा विद्युत ऊर्जा की इकाई है ।यह शक्ति और समय का गुणनफल है ।

प्रश्न 2. वायु का निरपेक्ष अपवर्तनांक कितना होता है ?

उत्तर – 1.0003

व्याख्या – वायु का निरपेक्ष अपवर्तनांक समान तापमान और दबाव पर लगभग 1.0003 होता है।

प्रश्न 3. किस उपकरण के उपयोग से किसी तरल पदार्थ के विशिष्ट घनत्व को मापा जाता है?

उत्तर – हाइड्रोमीटर

व्याख्या – हाइड्रोमीटर के द्वारा तरल पदार्थ का विशिष्ट घनत्व मापा जाता है ।

प्रश्न 4. प्रकाश वर्ष किस का मात्रक है?

उत्तर – दूरी का

व्याख्या – प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है ।इसका प्रयोग खगोल शास्त्र में होता है ।

प्रश्न 5. एक प्रकाश वर्ष बराबर होता है ?

उत्तर – 9.46 * 10 ^12 किलोमीटर

व्याख्या – प्रकाश वर्ष दूरी का मात्रक है। एक प्रकाश वर्ष निर्वात में प्रकाश के द्वारा एक वर्ष में चली गई दूरी है जो 9.46* 10 ^ 12 किलोमीटर के बराबर होती है ।

प्रश्न 6. दूध के शुद्धता मापने के लिए प्रयुक्त एक उपकरण है ?

उत्तर – लैक्टोमीटर

व्याख्या – दूध की शुद्धता मापने के लिए इलेक्ट्रोमीटर का प्रयोग होता है।

प्रश्न 7. चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक है

उत्तर – टेस्ला

व्याख्या – चुंबकीय क्षेत्र का एस आई मात्रक न्यूटन प्रति एंपियर मीटर होता है जिसे टेस्ला भी कहते हैं।

प्रश्न 8. सूरज के प्रकाश को पृथ्वी पर पहुंचने में कितना समय लगता है ?

उत्तर – 8 मिनट 16.6 सेकंड

व्याख्या – सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है सूर्य हमारी पृथ्वी से लगभग 13 लाख गुना बड़ा है।

प्रश्न 9. चलती कर में अचानक ब्रेक लगने पर यात्री का आगे की ओर झुकना किसका उदाहरण है ?

उत्तर – गति जड़त्व

व्याख्या – चलती कर में जाने में ब्रेक लगने पर यात्री का आगे की ओर झुकना गति के जड़त्व का उदाहरण है। जड़त्व के नियम के अनुसार यदि कोई वस्तु स्थिर अवस्था में है तो स्थिर रहेगी जब तक उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता। इसी प्रकार किसी वस्तु की गतिमान रहने पर वह गतिमान रहेगी जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाता ।

प्रश्न 10. निकट दृष्टि दोष के लिए कौन सा लेंस उपयोग होता है?

उत्तर – अवतल लेंस

व्याख्या – निकट दृष्टि दोष के निवारण में अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है। निकट दृष्टि दोष में व्यक्ति को पास की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती है, लेकिन दूर की वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं।

नोट : यहां दिए गए महत्वपूर्ण प्रश्न मुख्य रूप से विज्ञान से संबंधित हैं और हमारे एक्सपर्ट्स ने विज्ञान के इन प्रश्नों को बेहद महत्वपूर्ण बताया है इसलिए इन प्रश्नों पर ध्यान अवश्य देना चाहिए।

Leave a Comment