SSC MTS HAVALDAR RESULT DATE : SSC MTS हवलदार का परिणाम हुआ रद्द, जानिए क्या कारण

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ (MTS) और हवालदार भर्ती परीक्षा 2025 के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने कुल 8,071 उम्मीदवारों को हवालदार पद के लिए अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। यह परिणाम उन लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

भर्ती प्रक्रिया में लाखों अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा –

आयोग के अनुसार इस भर्ती अभियान के लिए कुल 36,19,834 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 8,04,633 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में किया गया था। अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा होने के कारण आयोग ने उम्मीदवारों के अंकों का नॉर्मलाइजेशन किया, जिसके आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई।

हवालदार पद के लिए 8,071 उम्मीदवार चयनित –

SSC ने हवालदार पदों के लिए रिक्तियों के अनुपात के अनुसार 1:7 के आधार पर उम्मीदवारों को PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इस भर्ती में हवालदार के कुल 1,138 पद हैं। चयनित 8,071 उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 3,136, ओबीसी के 1,659, एससी के 882, ईडब्ल्यूएस के 840 और एसटी वर्ग के 609 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व सैनिक (ESM) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है।

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स और कटऑफ –

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा के दोनों सेशन में न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 20 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए थे। इन मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया गया है।

PET/PST में सफल होना अनिवार्य –

आयोग ने बताया है कि जो उम्मीदवार PET और PST में सफल नहीं होंगे, उन्हें हवालदार पद के लिए चयनित नहीं माना जाएगा। हालांकि यदि वे MTS पद के लिए निर्धारित पात्रता और चयन मानदंडों को पूरा करते हैं तो उनकी उम्मीदवारी MTS भर्ती के लिए वैध रहेगी। MTS और हवालदार पदों का अंतिम आवंटन फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।

कुछ उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए –

SSC ने जानकारी दी है कि संदिग्ध गतिविधियों के कारण दो उम्मीदवारों के परिणाम फिलहाल रोक दिए गए हैं। वहीं परीक्षा के बाद किए गए विश्लेषण में कथित अनियमितताओं के चलते 727 उम्मीदवारों के परिणाम संसाधित नहीं किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों ने अलग-अलग कारणों से 169 उम्मीदवारों को डिबार भी किया है। आयोग ने यह भी बताया कि प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आवश्यक संशोधन करते हुए अंतिम मूल्यांकन किया गया है।

अब आगे क्या होगा? –

SSC जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हवालदार पद के लिए PET/PST का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और सभी उम्मीदवारों के अंक भी उपलब्ध कराएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें।

Leave a Comment