डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस (02 दिसंबर 2025)

डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस (02 दिसंबर 2025)

टॉपिक: भारत का संविधान

आज हम होम गार्ड परीक्षा में आने वाले भारत के संविधान से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में जानेंगे।

भारत का संविधान सर्वोच्च कानूनी दस्तावेज़ है जो देश के राजनीतिक ढाँचे, कानूनों और मार्गदर्शक सिद्धांतों को परिभाषित करता है। इसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसका प्रारूप संविधान सभा द्वारा तैयार किया गया था, और डॉ. बी.आर. अंबेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। जिसमें कुल 07 सदस्य थे। संविधान के निर्माण में कुल 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। संविधान सभा में कुल 399 सदस्य थे। संविधान सभा के पहले अस्थाई अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंहा थे और संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया था जो बाद में भारत के पहले राष्ट्रपति बने। संविधान सभा में महिला सदस्यों की कुल संख्या 15 थी। अब तक संविधान में कुल 106 संशोधन किए जा चुके है।  संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग

यह संविधान केंद्र सरकार की संरचना, विभिन्न संस्थाओं की शक्तियों और कर्तव्यों, तथा नागरिकों के अधिकारों और दायित्वों को निर्धारित करता है। इसमें भारत की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप, दुनिया भर के विभिन्न संविधानों की विशेषताओं को भी शामिल किया गया है।

प्रश्न 1: अस्पृश्यता को समाप्त कर दिया गया है और किसी भी रूप में इसका अभ्यास निषिद्ध है” भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद का सार है

A. अनुच्छेद 14

B. अनुच्छेद 15

C. अनुच्छेद 16

D. अनुच्छेद 17

उत्तर: D भारतीय संविधान के अनुच्छेद 17 में अस्पृश्यता के अंत से संबंधित प्रावधान हैं।

प्रश्न 2: भारतीय संविधान में शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में कब जोड़ा गया?

A. 52 वें संविधान संशोधन

B. 85 वें संविधान संशोधन

C. 86वें संविधान संशोधन

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: C 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के माध्यम से संशोधन अनुच्छेद (21A) जोड़ता है, जो (6-14) वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान करता है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 इसी संशोधन पर आधारित है।

प्रश्न 3: मिनी संविधान” किसे कहा जाता है

A. 42 वें संविधान संशोधन

B. 44 वें संविधान संशोधन

C. 52 वें संविधान संशोधन

D. 85 वें संविधान संशोधन

उत्तर: 42वें संविधान संशोधन अधिनियम को। सन 1976 में हुए इस संशोधन को ‘मिनी संविधान’ कहा जाता है क्योंकि इसने संविधान में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए, जैसे कि प्रस्तावना में ‘समाजवादी’, ‘पंथनिरपेक्ष’ और ‘अखंडता’ जैसे शब्दों को जोड़ना।

प्रश्न 4: भारतीय संविधान को कब अपनाया गया था?

A. 26 नवंबर 1949

B. 26 जनवरी 1949

C. 26 जनवरी 1950

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 26 नवंबर 1949।  भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था, जिसके बाद यह लागू हुआ।

प्रश्न 5: भारतीय संविधान कब लागू हुआ

A. 26 नवंबर 1949

B. 26 जनवरी 1949

C. 26 जनवरी 1950

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 26 जनवरी 1950।  संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को अपनाए जाने के बाद, भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

Leave a Comment