क्विट इंडिया मूवमेंट (भारत छोड़ो आंदोलन – 1942) :
भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक जनआन्दोलन था। महात्मा गांधी ने 8 अगस्त 1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान (अगस्त क्रांति मैदान) से “करो या मरो” का नारा देते हुए इसकी शुरुआत की। ब्रिटिश शासन को तुरंत भारत छोड़ने के उद्देश्य से यह आंदोलन शुरू हुआ। सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए गांधीजी, नेहरू, पटेल सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारियों के बावजूद देशभर में विरोध प्रदर्शन, हड़तालें और भूमिगत गतिविधियाँ जारी रहीं। छात्रों, महिलाओं और आम जनता ने इसमें सक्रिय भागीदारी की, जिससे यह एक राष्ट्रीय जनआन्दोलन बन गया। यद्यपि आंदोलन तुरंत सफल नहीं हुआ, लेकिन इसने ब्रिटिश शासन को यह महसूस करा दिया कि भारत पर नियंत्रण बनाए रखना अब कठिन हो गया है। यह आंदोलन स्वतंत्रता के अंतिम चरण को गति देने वाला साबित हुआ।
बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) :
प्रश्न 1 : भारत छोड़ो आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ था?
A. 1935
B. 1940
C. 1942
D. 1946
प्रश्न 2 : भारत छोड़ो आंदोलन का प्रसिद्ध नारा क्या था?
A. उठो और लड़ो
B. करो या मरो
C. स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है
D. जय हिंद
प्रश्न 3 : आंदोलन की शुरुआत किस स्थान से हुई?
A. सबरमती आश्रम
B. लाल किला
C. अगस्त क्रांति मैदान
D. दांडी तट
प्रश्न 4 : आंदोलन शुरू होते ही ब्रिटिश सरकार ने क्या कदम उठाया?
A. आंदोलन का समर्थन किया
B. गांधीजी को देश निकाला दिया
C. सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया
D. चुनाव कराने का निर्णय लिया
प्रश्न 5 : भारत छोड़ो आंदोलन में किस वर्ग ने प्रमुख भूमिका निभाई?
A. केवल सैनिकों ने
B. केवल व्यापारियों ने
C. केवल किसानों ने
D. छात्रों, महिलाओं और आम जनता ने
उत्तर (Very Short Answers) :
1 — C
2 — B
3 — C
4 — C
5 — D