यूपी होम गार्ड भर्ती: डेली टॉपिक आधारित प्रैक्टिस (27 जनवरी 2026)

Topic 3: यूपी होम गार्ड भर्ती में सिलेबस के अंतर्गत प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित 

संयुक्त राष्ट्र (UN): मुख्यालय न्यूयॉर्क; वैश्विक शांति और सुरक्षा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO): मुख्यालय जिनेवा; अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य।

विश्व बैंक (World Bank): मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी.; आर्थिक विकास।

यूनेस्को (UNESCO): मुख्यालय पेरिस; शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति।

नाटो (NATO): मुख्यालय ब्रुसेल्स; रक्षा गठबंधन।

आसियान (ASEAN): दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ, मुख्यालय जकार्ता।

सार्क (SAARC): दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ, मुख्यालय काठमांडू।

एशियाई विकास बैंक : मांडलुयोंग, फिलीपींस

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक: बीजिंग, चीन

एमनेस्टी इंटरनेशनल : लंदन, यूनाइटेड किंगडम

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (Asia-Pacific Economic Cooperation – APEC) : क्वीन्सटाउन, सिंगापुर

दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN): जकार्ता, इंडोनेशिया

प्रश्न 1. संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्थापना कब हुई थी?

(A) 24 अक्टूबर 1944

(B) 24 अक्टूबर 1945

(C) 10 दिसंबर 1948

(D) 26 जून 1945

उत्तर: (B) 24 अक्टूबर 1945

व्याख्या: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए 51 देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर के साथ इसकी स्थापना की गई थी।

प्रश्न 2. यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(A) जिनेवा

(B) न्यूयॉर्क

(C) पेरिस

(D) लंदन

उत्तर: (C) पेरिस, फ्रांस

व्याख्या: यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की स्थापना 4 नवंबर 1945 को हुई थी और इसका मुख्यालय पेरिस में है।

प्रश्न 3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय कहाँ है?

(A) न्यूयॉर्क

(B) वाशिंगटन डी.सी.

(C) रोम

(D) जिनेवा

उत्तर: (D) जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड

व्याख्या: WHO का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को हल करना है, और इसका मुख्यालय जिनेवा में है।

प्रश्न 4: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

(A) न्यूयॉर्क

(B) हेग, नीदरलैंड

(C) वियना

(D) जेनेवा

उत्तर: (B) हेग, नीदरलैंड

व्याख्या: यह संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है, जो अंतर्राष्ट्रीय विवादों का निपटारा करता है।

प्रश्न 5: अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस’ (IBCA) का मुख्यालय कहाँ है?

(A) पेरिस

(B) नैरोबी

(C) नई दिल्ली

(D) लंदन

उत्तर: (C) नई दिल्ली, भारत

व्याख्या: यह 9 अप्रैल 2023 को स्थापित किया गया था और यह बड़ी बिल्लियों (बाघ, शेर आदि) के संरक्षण के लिए एक बहु-एजेंसी गठबंधन है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय नियामक संगठन है?

(A) UNESCO

(B) SEBI (सेबी)

(C) WHO

(D) WTO

उत्तर: (B) SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड)

व्याख्या: सेबी भारत में शेयर बाजार और प्रतिभूति बाजार को विनियमित करने वाली एक राष्ट्रीय संस्था है, जबकि अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन हैं।

प्रश्न 7. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कितने स्थायी सदस्य हैं?

(A) 5

(B) 10

(C) 15

(D) 7

उत्तर: (A) 5

व्याख्या: UNSC में 5 स्थायी सदस्य।

Leave a Comment