यहां दिए गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हमारे एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए गए हैं और यह ऐसे प्रश्न है जो पूरी तरह से आपके एग्जाम सिलेबस पर आधारित है और इसके साथ ही इन प्रश्नों के परीक्षा में आने की संभावना प्रबल है, इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को आप अवश्य तैयार रखें…
1. प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर : पाकिस्तान
व्याख्या : हिंगलाज माता मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हिंगोल नदी के तट पर स्थित है।
2. किस शहर को पूर्व का एथेंस कहा जाता है?
उत्तर : मदुरई
व्याख्या : मदुरई भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है इसे को पूर्व का एथेंस कहा जाता है।
3. मट्टनचेरी महल कहां स्थित है?
उत्तर : केरल
व्याख्या पुर्तगालियों द्वारा निर्मित मट्टनचेरी महल केरल के एर्नाकुलम जिले में स्थित है।
4. तवांग मठ कहां स्थित है?
उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या : तवांग मठ अरुणाचल प्रदेश के तवांग नदी घाटी में स्थित है यह भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है।
5. तिरुमाला मंदिर किस पहाड़ी पर स्थित है?
उत्तर : वेंकटाद्री पहाड़ी पर
व्याख्या : प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर आंध्र प्रदेश के वेंकटाद्री पहाड़ी पर स्थित है।