महत्वपूर्ण प्रश्न सिलेबस आधारित (27 नवंबर 2025)

यहां दिए गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न हमारे एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किए गए हैं और यह ऐसे प्रश्न है जो पूरी तरह से आपके एग्जाम सिलेबस पर आधारित है और इसके साथ ही इन प्रश्नों के परीक्षा में आने की संभावना प्रबल है, इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को आप अवश्य तैयार रखें…

प्रश्न 1. पोखरण परमाणु परीक्षण कब किया गया?

उत्तर : 1998 में

व्याख्या : 11 और 13 मई 1998 को पोखरण ।। के दौरान राजस्थान के पोखरण में पांच भूमिगत परीक्षणों का सफल परीक्षण किया गया तथा इस समय भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे।

प्रश्न 2. मॉरीशस की राजधानी कहां है?

उत्तर : पोर्ट लुईस

व्याख्या : मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस है। मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक द्विपीय देश है।

प्रश्न 3. चापचर कुर् त्यौहार कहां मनाया जाता है?

उत्तर : मिजोरम में

व्याख्या : चापचर कुट मिजोरम का प्रसिद्ध त्यौहार है ।यह झूम कृषि के बाद मनाया जाता है।

प्रश्न 4. गुरु गोविंद सिंह का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर : पटना में

व्याख्या : सिक्खों के दसवें गुरु तथा अंतिम गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1664 ईस्वी में पटना में हुआ था।इन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

प्रश्न 5. नागासाकी में गिराए गए बमों में कौन सा विस्फोटक प्रयोग किया गया था?

उत्तर : प्लूटोनियम

व्याख्या : वर्ष 1945 में नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम में प्लूटोनियम -249 का विस्फोटक के रूप में उपयोग किया गया था, जबकि हिरोशिमा पर गिराए गए नाभिकीय बम में यूरेनियम- 235 का उपयोग किया गया था।

प्रश्न 6. भारत में प्रथम विधि विश्वविद्यालय की स्थापना कहां हुई थी?

उत्तर : बेंगलुरु में

व्याख्या : वर्ष 1887 में भारत में प्रथम विधि विश्वविद्यालय की स्थापना नेशनल ला स्कूल आफ इंडिया विश्वविद्यालय के नाम से बेंगलुरु में की गई थी।

प्रश्न 7. सोवियत संघ का विघटन कब हुआ था?

उत्तर : वर्ष 1991 में

व्याख्या : 26 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ की संसद ने अपने अंतिम अधिवेशन में सोवियत संघ को समाप्त किए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया और स्वयं के भंग होने की घोषणा कर दी ।26 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ का विघटन हो गया।

प्रश्न 8. राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान कहां स्थित है?

उत्तर : नागपुर में

व्याख्या : राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है ।इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।

प्रश्न 9. पोंगल किस राज्य का प्रमुख त्यौहार है?

उत्तर : तमिलनाडु का

व्याख्या : पोंगल तमिलनाडु में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्यौहार है ।तमिलनाडु में इस पर्व को चार दिनों तक मानते हैं ।पहला दिन भोगी पोंगल, दूसरा दिन सूर्य पोंगल ,तीसरा दिन मट्टू पोंगल और चौथा दिन कन्या पोंगल कहलाता है।

प्रश्न 10. यू एन ओ की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर : अक्टूबर 1945 में

व्याख्या : UNO की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई थी ।यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।

Leave a Comment