महत्वपूर्ण प्रश्न सिलेबस आधारित (27 नवंबर 2025)

होमगार्ड परीक्षा में आने वाले आधुनिक भारत के इतिहास के अंतर्गत महत्वपूर्ण संभावित प्रश्नों को देखेंगे

प्रश्न 1 : 1858 में कौन सा अधिनियम ब्रिटिश क्राउन को ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार सौंपता है?

उत्तर और व्यख्या – गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद यह एक्ट पारित किया गया था। जिसके द्वारा कंपनी के सारे अधिकार समाप्त कर दिए गए और गवर्नर जनरल को वायसराय कहा जाने लगा। इस तरह भारत के पहले वायसराय लॉर्ड कैनिंग बने।

प्रश्न 2 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

उत्तर और व्यख्या – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना वर्ष 1885 में ए ओ ह्यूम द्वारा की गई इसके प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी हुए। पहला अधिवेशन दिसंबर 1885 में बंबई में आयोजित किया गया था जिसमें कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

प्रश्न 3 : 1930 में दांडी मार्च का नेतृत्व किसने किया था

उत्तर और व्यख्या –  12 मार्च 1930 से 06 अप्रैल 1930 के बीच महात्मा गांधी द्वारा अहमदाबाद के साबरमती से दांडी तक दांडी मार्च किया गया था। जिसके द्वारा नमक कानून को भंग किया गया था।

प्रश्न 4 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थीं

उत्तर और व्यख्या – वर्ष 1917 के कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में एनी बेसेंट को पहली महिला अध्यक्ष बनाया गया था। पहली भारतीय महिला अध्यक्ष 1925 में सरोजिनी नायडू हुई थी।

प्रश्न 5 : इंडिया विंस फ्रीडम’ किताब किसने लिखी थी?

उत्तर और व्यख्या – मौलाना अबुल कलाम आजाद ने इंडिया विंस फ्रीडम की रचना की थी। हिंद स्वराज पुस्तक की रचना महात्मा गांधी ने की थी।

प्रश्न 6 : किस स्वतंत्रता सेनानी को ‘भारत का लौह पुरुष’ कहा जाता है

उत्तर और व्यख्या – सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का लौह पुरुष’ कहा जाता है

प्रश्न 7: महिला भारतीय संघ (WIA) की स्थापना का वर्ष क्या है

उत्तर और व्यख्या : 8 मई 1917 को मद्रास के अड्यार में महिलाओं के एक बहुजातीय समूह ने महिला भारतीय संघ (WIA) की स्थापना की। WIA उन शुरुआती संगठनों में से एक था जिसने भारतीय महिलाओं के सामाजिक और यौन अधीनता को पितृसत्ता, गरीबी और राजनीतिक अधिकारों से वंचितता से स58 के अधिनियम के अनुसार भारत किसके अधीन शासित होना था

प्रश्न 8 : गदर पार्टी की स्थापना (नवंबर 1913) सैन फ्रांसिस्को यूएसए में किसके द्वारा की गई थी?

उत्तर और व्यख्या : सन 1913 में, पेसिफिक कोस्ट हिंदुस्तान एसोसिएशन की स्थापना लाला हरदयाल ने सोहन सिंह भकना को अपना अध्यक्ष बनाकर की थी, जिसे ग़दर पार्टी कहा गया। इस पार्टी के सदस्य अमेरिका और कनाडा के अप्रवासी सिख थे। ग़दर का पहला अंक 1 नवंबर, 1913 को सैन फ्रांसिस्को से प्रकाशित हुआ था।

प्रश्न 9: पूना पैक्ट (1932) किसके बीच एक समझौता था।

उत्तर और व्यख्या : डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और महात्मा गांधी के बीच 24 सितंबर, 1932 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। महात्मा गांधी के आमरण अनशन को तोड़ने के लिए पुणे के यरवदा सेंट्रल जेल में पंडित मदन मोहन मालवीय और डॉ. बीआर अम्बेडकर और कुछ दलित नेताओं ने समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रश्न 10 : आधुनिक भारत का जनक’ किसे माना जाता है

उत्तर और व्यख्या : राजा राम मोहन राय को उनके युगांतरकारी सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक परिवर्तनों के कारण ‘आधुनिक भारत के जनक’ के रूप में जाना जाता है।

Leave a Comment