Topic: लेखपाल मुख्य परीक्षा में सिलेबस के आधार पर Current Affairs संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित
प्रश्न 1: किस देश ने श्रमिकों के वेतन संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए “मुसानेद” नामक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है?
[A] सऊदी अरब
[B] संयुक्त अरब अमीरात
[C] यमन
[D] कुवैत
Correct Answer: A सऊदी अरब
सऊदी अरब ने अपने विज़न 2030 योजनाओं के तहत प्रवासी श्रमिकों के मानवाधिकारों की सुरक्षा और वेतन संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए मुसानेद नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म 10 अफ्रीकी देशों जैसे सूडान, इथियोपिया और केन्या और 9 एशियाई देशों जैसे भारत, बांग्लादेश और फिलीपींस के श्रमिकों को लक्षित करता है।
प्रश्न 2: भारत में कौन सा राज्य एलन मस्क की स्टारलिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए साझेदारी करने वाला पहला राज्य बना है?
[A] तमिलनाडु
[B] केरल
[C] कर्नाटक
[D] महाराष्ट्र
Correct Answer: D महाराष्ट्र
5 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र सरकार ने स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए समझौता किया। यह साझेदारी गढ़चिरौली, नंदुरबार, वाशिम और धाराशिव जैसे दूरदराज़ जिलों में तेज़ इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य रखती है।
प्रश्न 3: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?
[A] कर्नाटक
[B] गुजरात
[C] उत्तर प्रदेश
[D] आंध्र प्रदेश
Correct Answer: B [गुजरात]
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देश में अब तक 7,075.78 मेगावाट रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित की गई है। योजना का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 तक एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाना है।
प्रश्न 4: कौन सा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देश का पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस शुरू करने वाला बना?
[A] AIIMS दिल्ली
[B] AIIMS विजयपुर
[C] AIIMS भोपाल
[D] AIIMS भुवनेश्वर
Correct Answer: B [AIIMS विजयपुर]
Jammu और Kashmir के AIIMS विजयपुर में देश का पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस शुरू हुआ है।
प्रश्न 5: दुनिया का पहला देश कौन सा है जिसने सड़क निर्माण में व्यावसायिक रूप से बायो-बिटुमेन का उत्पादन शुरू किया है?
[A] ब्राज़ील
[B] जर्मनी
[C] भारत
[D] फ्रांस
Correct Answer: C [भारत]
भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने सड़क निर्माण के लिए व्यावसायिक रूप से बायो-बिटुमेन का उत्पादन शुरू किया है। इससे पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी और यह वेस्ट टू वेल्थ मिशन व विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मजबूत करता है।
प्रश्न 6: किस राज्य सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नीति का प्रस्ताव रखा है?
[A] बिहार
[B] झारखंड
[C] उत्तर प्रदेश
[D] हरियाणा
Correct Answer: C (उत्तर प्रदेश)
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने दोपहिया वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नीति का प्रस्ताव दिया है।
प्रश्न 7: किस राज्य सरकार ने जनता को धोखा देने वाले फर्जी साधुओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए “ऑपरेशन कालनेमि” शुरू किया है?
[A] उत्तराखंड
[B] पंजाब
[C] हरियाणा
[D] मध्य प्रदेश
Correct Answer: A [उत्तराखंड]
हाल ही में, उत्तराखंड सरकार ने फर्जी साधुओं द्वारा जनता को धोखा देने और सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ “ऑपरेशन कालनेमि” शुरू किया है।
प्रश्न 8: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम क्या है?
[A] हमारी भूमि, हमारा भविष्य
[B] केवल एक पृथ्वी
[C] प्लास्टिक प्रदूषण का अंत करना
[D] प्रकृति के लिए समय
Correct Answer: C [प्लास्टिक प्रदूषण का अंत करना]
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है, जिससे यह सबसे बड़ा वैश्विक पर्यावरण मंच बन गया है। 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का अंत करना” है।
प्रश्न 9: हाल ही में समाचारों में देखी गई माउंट डेनाली किस महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है?
[A] उत्तर अमेरिका
[B] यूरोप
[C] दक्षिण अमेरिका
[D] ऑस्ट्रेलिया
Correct Answer: A [उत्तर अमेरिका]
केरल के पर्वतारोही शेख हसन खान, माउंट डेनाली पर 17,000 फीट की ऊँचाई पर तेज बर्फीले तूफान के कारण फंसे हुए हैं। वे सेवन समिट्स चैलेंज के तहत सातों महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों पर चढ़ाई कर रहे हैं।
प्रश्न 10: किस राज्य सरकार ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए गजा मित्र योजना शुरू की है?
[A] त्रिपुरा
[B] सिक्किम
[C] मणिपुर
[D] असम
Correct Answer: D [असम]
हाल ही में असम सरकार ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए गजा मित्र योजना शुरू की है। यह योजना असम के 8 उच्च जोखिम वाले जिलों में लागू की गई है।