यूपी लेखपाल भर्ती: महत्वपूर्ण प्रश्न सिलेबस आधारित (28 जनवरी 2026)

यूपी लेखपाल 2026 मुख्य परीक्षा सिलेबस के अंतर्गत हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित। 

प्रश्न 1: चंचल मन वाला’ अर्थ के लिए सही लोकोक्ति कौन-सी है?

A. गुड़ खाय गुलगुलों से परहेज

B. गोद में बैठकर आँख में उँगली

C. अधजल गगरी छलकत जाए

D. घड़ी में तोला घड़ी में माशा

उत्तर: D

व्याख्या: चंचल मन वाला’ अर्थ के लिए सही लोकोक्ति है- घड़ी में तोला घड़ी में माशा। अन्य सभी विकल्प असंगत हैं।

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द रूढ़ शब्द नहीं है?

A. बगीचा

B. लक्ष्मी

C. ऐरावत

D. नीलकण्ठ

उत्तर: D

व्याख्या: नीलकण्ठ’ योगरूढ़ शब्द है, जो नील + कण्ठ के संयोग से बना है। एकदंत का रूढ़ अर्थ ‘शिव’ है।अन्य सभी विकल्प रूढ़ शब्दों के उदाहरण है। क्योंकि इनमें शब्दों का मेल नहीं हुआ है।

प्रश्न 3: सिंह वन में रहता है।’ वाक्य में कारक है-

A. अपादान कारक

B. करण कारक

C. अधिकरण कारक

D. संबंध कारक

उत्तर: C

व्याख्या: सिंह वन में रहता है।’ वाक्य में अधिकरण कारक है। शब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। दूसरे शब्दों में क्रिया या आधार को सूचित करने वाली संज्ञा या सर्वनाम के रूप को अधिकरण कारक कहते हैं। इसकी विभक्ति ‘में’ और ‘पर’ होती हैं।

प्रश्न 4: इनमें से ‘विद्वान’ का स्त्रीलिंग क्या है?

A. विद्वत्ता

B. विदुषी

C. विद्वानी

D. विज्ञ

उत्तर: B

व्याख्या: विद्वान का स्त्रीलिंग विदुषी होता है अतः विकल्प 2 सही है।

विद्वत्ता:-

ज्ञानी होने की अवस्था।

विज्ञ, विद्वानी, यह पुल्लिंग होता है।

प्रश्न 5: किस विकल्प में सम्प्रदान कारक का सही प्रयोग हुआ है?

A. आसमान का रंग नीला है।

B. हिमालय से नदी निकलती है।

C. हाथ से घड़ी गिर गयी।

D. बच्चों के लिए मिठाई लाओ।

उत्तर: D

व्याख्या: बच्चों के लिए मिठाई लाओ। – इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का सही प्रयोग हुआ है। “के लिए” सम्प्रदान कारक का विभक्ति चिह्न है। जिसके लिए कोई क्रिया की जाती है या किसी को कुछ दिया जाता है, उसे सम्प्रदान कारक कहते हैं।

प्रश्न 6: निम्नलिखित में से किस शब्द में प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

A. मौसेरा

B. आतप

C. विदेश

D. प्रबंध

उत्तर: A

व्याख्या: मौसेरा = मौसा + एरा । इसमें तद्धित प्रत्यय है। तद्धित प्रत्यय – जो प्रत्यय क्रिया के मूल रूप (धातु) को छोड़कर अन्य शब्दों (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि) के साथ जुड़ते हैं, तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं। एरा प्रत्यय से अन्य शब्द – लूटेरा, कमेरा आदि।

प्रश्न 7: सन्तोष’ शब्द में कौन – सा उपसर्ग है?

A. सु

B. सम्

C. सन्

D. सः

उत्तर: B

व्याख्या: संतोष = सम् + तोष   ‘सम्’ उपसर्ग से बनने वाले अन्य शब्द – संगम, संभव, संहार आदि। ‘सम्’ का अर्थ – उत्तम, साथ, पूर्ण

प्रश्न 8: निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |

रोमांटिक और आधुनिक दृष्टिकोणों का एक और अन्तर उनके अपने सामाजिक परिवेशों के कारण है | रोमांटिसिज्म का विकास विशेष रूप से उदारतावादी युग में हुआ, जबकि आधुनिकता का उदय प्रजातान्त्रिक पद्धतियों के अन्तर्गत होता है | उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है | आधुनिकता को मानने वाल सृजनात्मक मूल्यों के संचरण में विश्वास रखता है |

Ques: प्रजातन्त्र व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी किसको स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है?

A. सामाजिक दायित्व

B.राजनैतिक दायित्व

C. प्रजातांत्रिक दायित्व

D. लोकतान्त्रिक दायित्व

उत्तर: A

व्याख्या: दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 ‘सामाजिक दायित्व’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।

Leave a Comment