प्रश्न 1 भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय कहां स्थित है?
उत्तर -कोलकाता
व्याख्या -भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय कोलकाता में स्थित है ।यह भारत का आधिकारिक पुस्तकालय भी है जहां देश में प्रकाशित पुस्तकों की डिलीवरी आफ बुक एक्ट 1954 के तहत संरक्षित किया जाता है । इसकी स्थापना 1948 में की गई थी।
प्रश्न 2 भगवत गीता मूलतः महाभारत के किस पर्व का अंश है ?
उत्तर -भीष्म पर्व
व्याख्या- भागवत गीता मूलतः महाभारत के छठवें पर्व भीष्म पर्व का भाग है।
प्रश्न 3 नूनमाटी का तेल शोधक कारखाना स्थित है ?
उत्तर- असम राज्य में
व्याख्या- नूनमाटी का तेल शोधक कारखाना असम में है। देश में 23 तेल शोधक कारखाने हैं जिसमें 18 सार्वजनिक क्षेत्र में , 3 निजी क्षेत्र में और 2 संयुक्त क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
प्रश्न 4 भारत में मानसून की उत्पत्ति किन पवनों के द्वारा होती है?
उत्तर -दक्षिण पश्चिम पवन द्वारा
व्याख्या -भारत में पवन की उत्पत्ति दक्षिण पश्चिम पवन द्वारा होती है, जिसे ग्रीष्मकालीन मानसून प्रवाह के नाम से जाना जाता है। भारत में सर्वाधिक वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून से ही होती है। सबसे पहले मानसून का आगमन केरल राज्य में होता है।
प्रश्न 5 नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य कौन सी श्रेणी स्थित है ?
उत्तर -सतपुड़ा श्रेणी
व्याख्या -नर्मदा और ताप्ती नदियों के मध्य सतपुड़ा पर्वत श्रेणी का विस्तार है। यह पर्वत श्रेणी पश्चिम में राजपीपला पहाड़ियों से प्रारंभ होकर महादेव और मैकाल पहाड़ियों के रूप में छोटा नागपुर पठार के पश्चिी सीमा तक विस्तृत है।
प्रश्न 6 राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन किस वर्ष हुआ था ?
उत्तर -1952 में
व्याख्या – 6 अगस्त 1952 को राष्ट्रीय विकास परिषद की स्थापना केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक प्रस्ताव द्वारा की गई थी। यह एक संविधानेत्तर निकाय है।
प्रश्न 7 राम की आयु श्याम की आयु से दोगुनी और सोहन की आयु से आधी है, श्याम मोहन से बड़ा है। सबसे बड़ा कौन है?
उत्तर – सोहन
व्याख्या- माना श्याम की आयु = 1 वर्ष .
. राम की आयु = 2 वर्ष
सोहन की आयु = 2 × 2 = 4 वर्ष
श्याम मोहन से बड़ा है (Given)
सोहन > राम > श्याम > मोहन
सबसे बड़ा = सोहन
प्रश्न 8 यदि आप किसी संख्या से 1/2 घटाते हैं और परिणाम को 1/2 से गुणा करते हैं, तो आपको 1/8 मिलता है। संख्या क्या है?
उत्तर ¾
व्याख्या- माना संख्या = x
( x-1)/2=( 2x-1)/2 =1/8
(2x-1 ) /4 = 1/8
=16x-8= 4 = 16x = 4+8
x = 12/16 = ¾
प्रश्न 9 प्लेटलेट्स का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर – थ्रोबोसाइट्स
व्याख्या -प्लेटलेट्स का दूसरा नाम थ्रोबोसाइट्स है ।
प्रश्न 10 एक ताजे अंडे को नमक के पानी में डालने पर क्या होता है ?
उत्तर -तैरता है
व्याख्या -एक ताजा अंडे को नमक के पानी में डालने पर वह तैरता है।