महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 ‘पेड़’, ‘जड़’ से वैसे ही सम्बन्धित है, जैसे ‘धुआँ’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है
उत्तर – आग
व्याख्या- जिस प्रकार पेड़, जड़ से संबंधित है अर्थात जड़, पेड़ का अभिन्न हिस्सा है। उसी प्रकार धुआँ, आग से संबंधित है, क्योंकि धुएँ की उत्पत्ति आग जलने पर ही होती है।
प्रश्न 2 अधिकतर रेगिस्तानी पौधे रात के समय पुष्पित होते है। क्योंकि
उत्तर – रेगिस्तानी कीड़े रात के समय सक्रिय होते हैं
व्याख्या- अधिकतर रेगिस्तानी पौधे रात के समय पुष्पित होते है क्योकि रेगिस्तानी कीड़े जो कि रात में सक्रिय होते है, परागण में मदद करते है और इस तरह ये कीड़े प्रजनन को बढ़ावा देते है।
प्रश्न 3 एक बस में सवार 50 विद्यार्थियों की औसत आयु 20 वर्ष है। जब कण्डक्टर की आयु सम्मिलित कर ली जाती है, तो ओसत आयु एक वर्ष बढ़ जाती है। कण्डक्टर की आयु है
उत्तर – 71
व्याख्या- 50 विद्यार्थियों की औसत आयु = 20 वर्ष 50 विद्यार्थियों की कुल = 50 * 20 = 1000 वर्ष कण्डक्टर सहित सभी व्यक्तियों की औसत आयु = 20 + 1 = 21 वर्ष
सभी 51 व्यक्तियों की कुल = 51 * 21 = 1071 वर्ष तब कण्डक्टर की = 1071 – 1000 = 71 वर्ष
प्रश्न 4 भारत में स्थानीय स्वायत्त शासन का जनक किसे कह जाता है?
उत्तर – लॉर्ड रिपन
व्याख्या- स्थानीय स्वायत्त शासन का जनक लार्ड रिपन को कहा जाता है। इन्होने 1882 ई. में एक प्रस्ताव पारित कर स्थानीय शासन के लिए निम्न प्रावधान किए-
1. ग्रामीण प्रदेशों में स्थानीय बोर्डों की स्थापना की गयी।
2. नगरों में नगरपालिकाएं स्थापित की गईं। प्रत्येक जिले में जिला उपविभाग, तालुका बनाई गई।
3. सरकारी हस्तक्षेप की अनुमति कार्यों की समीक्षा करने तक ही सीमित कर दी गई ।
प्रश्न 5 भारत में किसी राज्य के राज्यपाल को पद और स गोपनीयता की शपथ कौन दिलवाता है?
उत्तर -राज्य के उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
व्याख्या- भारतीय संविधान के भाग-VI में अनुच्छेद-155 के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से की जाती है। अनुच्छेद-159 के अनसार राज्यपाल को पद और सत्यनिष्ठा की शपथ संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिलवाते हैं। उनकी अनुपस्थिति में उपलब्ध वरिष्ठ न्यायाधीश शपथ दिलवाते है।
प्रश्न 6 दुधवा नेशनल पार्क ,किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
व्याख्या- दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है। यह उत्तर प्रदेश का एक मात्र नेशनल पार्क है।
प्रश्न 7 जनगणना वर्षों में से किसे भारत में महाविभाजन का वर्ष, के रूप में जाना जाता है?
उत्तर – 1921
व्याख्या- भारत की जनगणना में 1911 से 1921 तक जनसंख्या वृद्धि दर न्यूनतम थी। इसलिए वर्ष 1921 को जनगणना वर्षों में से भारत के जनगणना का “महाविभाजन वर्ष” भी कहा जाता है।
प्रश्न 8 राष्ट्रीय रेल संग्रहालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – दिल्ली
व्याख्या- राष्ट्रीय रेल परिवहन संग्रहालय नई दिल्ली के चाणक्य पुरी में स्थित है। यह भारतीय रेल की विरासत का चित्रण प्रस्तुत करता है।
प्रश्न 9 . भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अग्रणी केंद्रों में से एक सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र कहाँ स्थित है ?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
व्याख्या- सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (SDSC) को शार (SHAR) भी कहते है। यह इसरो (ISRO) का प्रमुख प्रक्षेपण केन्द्र है, जो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1971 में की गयी थी।
प्रश्न 10 किसने चिन्तामणि भट्ट द्वारा रचित संस्कृत ग्रन्थ ‘शुक सप्तति’ का फारसी में अनुवाद कर उसका नाम ‘तुतिनामा’ रखा?
उत्तर – ख्वाजा जिया-उद्दीन नख्शबि
व्याख्या -चिंतामणि भट्ट द्वारा रचित ग्रंथ ‘शुक सप्तति’ का फारसी में अनुवाद कर उसका नाम ‘तूतीनामा’ ख्वाजा जिया-उद्दीन नख्शबि ने रखा था। 14वीं शताब्दी में ख्वाजा जिया-उद्दीन नख्शबि भारत में निवास करता था, जो मूलतः फारस का एक चिकित्सक और सूफी संत था।