प्रश्न 3 : भारत में पूर्वी तट की नदियाँ पश्चिमी तट की नदियों से अधिक लंबी क्यों होती हैं?
उत्तर: पूर्वी तट की नदियाँ विस्तृत पठारी भाग से होकर बहती हैं। इन्हें ढाल कम मिलती है, इसलिए ये लंबी दूरी तय करती हैं। अधिकांश नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। पश्चिमी तट की नदियाँ तीव्र ढाल के कारण छोटी होती हैं।