प्रश्न 2 : खिलाफत आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
उत्तर: खिलाफत आंदोलन का उद्देश्य तुर्की के खलीफा के पद की रक्षा करना था। यह प्रथम विश्व युद्ध के बाद मुसलमानों की धार्मिक भावना से जुड़ा था। महात्मा गांधी ने इसे असहयोग आंदोलन से जोड़ा। इससे हिंदू–मुस्लिम एकता को बल मिला।